फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Landslide near Gangotri Highway Uttarakhand weather News read All Updates in hindi

Uttarakhand Weather: बिशनपुर में भूस्खलन के चलते साढ़े पांच घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे, फंसे यात्री हुए रवाना

Mon, 29 Jul 2024 09:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 29 Jul 2024 09:09 PM IST
सार

बीआरओ ने मशीनरी की मदद से हाईवे पर से मलबा व बोल्डर हटाने का काम शुरू किया, जिसे साफ करने में करीब साढ़े पांच घंटे का समय लगा। करीब 11:30 बजे बाद ही आवाजाही सुचारू हो पाई।

विज्ञापन
Landslide near Gangotri Highway Uttarakhand weather News read All Updates in hindi
गंगोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोमवार को बिशनपुर में गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन के चलते करीब साढ़े पांच घंटे तक आवागमन ठप रहा। इस दौरान दोनों ओर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सहित कांवड़ यात्री फंसे रहे। बीआरओ ने अपनी मशीनरी की मदद से साढ़े पांच घंटे की कड़ी मशक्कत कर हाईवे खोला, जिसके बाद कांवड़ यात्री और स्थानीय लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

विज्ञापन


गंगोत्री हाईवे पर बिशनपुर में सक्रिय भूस्खलन जोन नासूर बनता जा रहा है। पिछले साल से सक्रिय यह भूस्खलन जोन इस बार ज्यादा परेशान कर रहा है। यहां हल्की बारिश में भी मलबा व बोल्डर हाईवे पर आ जा रहे हैं। सोमवार तड़के हुई बारिश के चलते हाईवे करीब सुबह छह बजे बंद हो गया। इसके बाद कांवड़ यात्रियों के वाहन फंस गए। दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर बीआरओ ने मशीनरी की मदद से हाईवे पर से मलबा व बोल्डर हटाने का काम शुरू किया, जिसे साफ करने में करीब साढ़े पांच घंटे का समय लगा। करीब 11:30 बजे बाद ही आवाजाही सुचारू हो पाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Tehri: गंगोत्री से लौटते समय बूढ़ाकेदार में भटके 21 कांवड़ यात्री, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नेताला और हेल्गूगाड में भी हाईवे बंद हुआ था, जिसे कुछ समय बाद खोल दिया गया था। हालांकि बिशनपुर में अभी तक हाईवे पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते यहां बीआरओ के साथ प्रशासन की ओर से यात्रियों से सावधानी के साथ आवागमन करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed