{"_id":"de12fc3b70581933efc70602e6a9f0cc","slug":"uttarakhand-weather-update-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में मौसम रहेगा साफ, पहाड़ों पर बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में मौसम रहेगा साफ, पहाड़ों पर बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 17 Feb 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में बुधवार को भी मौसम पर बादलों का असर देखने को मिल सकता है। राजधानी में आसमान साफ रहेगा, कुछ देर के लिए आंशिक बादल आने की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है।
विज्ञापन
प्रदेश में मंगलवार को ऊंचाई वाले स्थानों पर बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। राजधानी में दिन में धूप खिली रही लेकिन शाम को आंशिक बादल आ गए।
विज्ञापन
पारे में वृद्धि दर्ज
राजधानी में धूप तेज होने की वजह से सोमवार के मुकाबले मंगलवार को तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जहां सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री था, वहीं मंगलवार को यह बढ़कर 25.2 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राजधानी में आसमान साफ रहने के साथ कुछ देर को आंशिक बादल आ सकते हैं।