फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update First week started getting hot like mid-April Temperatures crossed 35 degree

Uttarakhand Weather: गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार...मध्य अप्रैल की तरह तपने लगा पहला सप्ताह, पारा 35 पार

Sun, 06 Apr 2025 11:56 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Apr 2025 11:56 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update: आने वाले दिनों की बात करें तो आठ अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी परेशान करेगी। मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं समस्या को दोगुना करेंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update First week started getting hot like mid-April Temperatures crossed 35 degree
गर्मी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

जलवायु परिवर्तन और मौसम के पैटर्न में हुए बदलाव का सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है। यही वजह है कि उत्तराखंड में जैसी गर्मी मध्य अप्रैल के बाद होती थी, वैसी पहले सप्ताह में हो रही है।

विज्ञापन


शनिवार को दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35 डिग्री के पार पहुंच गया। जबकि, पर्वतीय इलाकों में भी पारा चढ़ने से गर्मी परेशान करने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च में बारिश कम होने की वजह से अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही गर्मी तेवर दिखा रही है। हालांकि, दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन


Uttarakhand : 100 दिन का रोजगार देने में देहरादून अव्वल, प्रदेश में ऐसा हुआ तीसरी बार, दूसरे नंबर पर उत्तरकाशी

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, आने वाले दिनों की बात करें तो आठ अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी परेशान करेगी। मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं समस्या को दोगुना करेंगी। शनिवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री के साथ सामान्य रहा।

ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.8 डिग्री रहा। जबकि, पंतनगर में एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 35.2 और टिहरी में भी एक डिग्री के इजाफे के साथ 25.4 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed