Uttarakhand : 100 दिन का रोजगार देने में देहरादून अव्वल, प्रदेश में ऐसा हुआ तीसरी बार, दूसरे नंबर पर उत्तरकाशी
बीते वित्तीय वर्ष में 4708 परिवारों को जिले में सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा प्रदेश में कुल 25,268 परिवारों को मनरेगा में सौ दिनों का रोजगार प्राप्त हुआ है।
विस्तार
मनरेगा में सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने में देहरादून तीसरी बार लगातार प्रदेश में अव्वल रहा है। बीते वित्तीय वर्ष में 4708 परिवारों को जिले में सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा प्रदेश में कुल 25,268 परिवारों को मनरेगा में सौ दिनों का रोजगार प्राप्त हुआ है।
राजधानी देहरादून में मनरेगा योजना का सफलता पूर्वक संचालन हो रहा है। इसका अंदाजा सौ दिनों का रोजगार करने वाले परिवारों के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में बीते तीन वित्तीय वर्षों से देहरादून प्रथम स्थान पर है।
यह भी पढ़ें : UP: मनरेगा फर्जीवाड़ा में बड़ी कार्रवाई... आठ निलंबित, क्रिकेटर शमी की बहन की सास से होगी 8.68 लाख की वसूली
वित्तीय वर्ष 2022-23 में 3381, 2023-24 में 3257 और 2024-25 में 4703 परिवारों को सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार देने के आगामी वित्तीय वर्ष में भी प्रयास जारी रहेंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस तरह रहा जिलों का प्रदर्शन (सौ दिनों का रोजगार )...
जिला और परिवारों की संख्या
- देहरादून 4703
- उत्तरकाशी 4524
- अल्मोड़ा 1584
- बागेश्वर 1321
- चमौली 1439
- चंपावत 1644
- हरिद्वार 1367
- नैनीताल 1049
- पौड़ी गढ़वाल 1487
- पिथौरागढ़ 1729
- रुद्रप्रयाग 1105
- टीहरी गढ़वाल 1714
- ऊधमसिंह नगर 1602
देहरादून इस बार भी सौ दिनों का रोजगार देने में प्रथम रहा है। आगामी वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने पर फोकस रहेगा।
- सुनील कुमार, डीडीओ, देहरादून
संबंधित वीडियो...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.