Heavy Rain: मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हुई राजधानी, सड़कों और चौराहों पर भरा पानी, लगा लंबा जाम
बारिश के बाद चौराहों पर जलभराव होने और कई गाड़ियों के बंद होने से बहल चौक, लैंसडौन चौक, शिमला बाईपास, महाराजा अग्रसेन चौक, दर्शनलाल चौक, दिलाराम चौक, आईएसबीटी तिराहा समेत कई चौराहों पर शहरियों को आने-जाने में भारी दिककतों का सामना करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में बुधवार देर शाम तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया। वहीं, राजधानी की सड़कों के साथ ही चौराहों पर जबरदस्त जलभराव से शहरियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई जगह जाम की भी स्थिति बनी रही। उधर, शाम से फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया।
चौराहों पर जलभराव होने और कई गाड़ियों के बंद होने से बहल चौक, लैंसडौन चौक, शिमला बाईपास, महाराजा अग्रसेन चौक, दर्शनलाल चौक, दिलाराम चौक, आईएसबीटी तिराहा समेत कई चौराहों पर शहरियों को आने-जाने में भारी दिककतों का सामना करना पड़ा। मूसलाधार बारिश का दौर दो घंटे बाद थमा और जल निकासी होने के बाद यातायात बहाल हुआ तब लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के दौरान कई चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी यातायात बहाल कराने को लेकर जूझते नजर आए।
Landslide: हेल्गूगाड़ में गंगोत्री और रानाचट्टी के पास बंद हुआ यमुनोत्री हाईवे, पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर
मूसलाधार बारिश के चलते बसंत विहार, शिमला बाईपास, कारगी चौक, चकराता रोड, किशननगर, निरंजनुपर सब्जी मंडी, मेंहूवाला, सेंवलाखुर्द, पंडितवाड़ी, माजरा, हरिद्वार, सहस्त्रधारा रोड, सरस्वती विहार, नेहरू कालोनी, डालनवाला, बलबीर रोड, राजपुर रोड, रायपुर, करनपुर, ईसी रोड, ओल्ड सहारनपुर चौक, बल्लीवाला, बल्लूपुर, नेहरू कॉलोनी रोड, रिंग रोड, जोगीवाला समेत ज्यादातर इलाकों में बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
स्मार्ट सिटी अधूरे कार्यों से बढ़ीं मुसीबतें
बारिश से राजधानी के चौराहों और सड़कों पर जलभराव होने से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों के साथ ही निगम प्रशासन की ओर से चलाए गए नाला सफाई अभियान की भी पोल खुल गई। बारिश के चलते सहारनपुर चौक, दर्शनलाल चौक लैंसडौन चौक, महाराजा अग्रसेन चौक समेत ज्यादातर चौराहों पर जलभराव के साथ जबरदस्त मलबा जमा हो गया, जिससे शहरियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
दर्जनभर इलाकों में बिजली गुल
बारिश के दौरान जंफर उड़ने और ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। बारिश के चलते कई घंटे तक मरम्मत भी नहीं हो पाई। आखिरकार बारिश थमने के बाद लाइनमैनों ने खामियों को दूर कर आपूर्ति बहाल कराई, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।