फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Temperature Down Continue Snowfall Expected in next 48 hours

Uttarakhand: मैदान से लेकर पहाड़ तक गिरा पारा, ठंड से कांपे लोग, अगले 48 घंटे में बर्फबारी के आसार

Fri, 06 Jan 2023 12:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Jan 2023 12:06 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update Today: मौसम विज्ञानियों ने अगले 48 घंटे बाद राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की हल्की सक्रियता की संभावना जताई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Temperature Down Continue Snowfall Expected in next 48 hours
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में वैसे तो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बिल्कुल नहीं है, लेकिन मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान गिरने से लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है।

विज्ञापन


सर्दी का सितम: मुनस्यारी में पारा शून्य से नीचे, नलों में जमा पानी, शीतलहर ने किया बेहाल, तस्वीरें
विज्ञापन


राज्य के मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में जहां पिछले कई दिनों से शीतलहर जारी है और कोहरे का जबरदस्त असर दिखाई दे रहा है। वहीं, मैदान से लेकर पहाड़ तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 0.8, टिहरी में 2.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री रहा। वहीं, राजधानी दून में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचे इलाकों में हो सकती है बर्फबारी
मौसम विज्ञानियों ने अगले 48 घंटे बाद राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की हल्की सक्रियता की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता जम्मू कश्मीर और लद्दाख जैसे राज्यों में अधिक रहेगी। इसका थोड़ा बहुत असर उत्तराखंड में भी दिखाई देगा और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed