फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather snowfall in chamoli high hilly area in may 2019

उत्तराखंड में बदला मौसम, बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

Thu, 02 May 2019 10:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 02 May 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather snowfall in chamoli high hilly area in may 2019
अमर उजाला

चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार तड़के भी बर्फबारी हुई। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई। जिससे चारधाम यात्रा की तैयारियां प्रभावित हुईं। वहीं राजधानी देहरादून में बुधवार शाम से धूल के साथ तेज आंधी चली जो गुरुवार सुबह तक जारी रही। एक दो बार हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे मौसम में कुछ ठंडक महसूस हुई। हालांकि बाद में धूप निकल आई।

विज्ञापन


वहीं बुधवार को भी चमोली जिले में मौसम ने फिर करवट बदली, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। यहां दिनभर जिले में मौसम खराब रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाट, घांघरिया, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन


बुधवार को शाम तक भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में यात्रा तैयारियां भी प्रभावित हुई। बुधवार को दिनभर मौसम खराब रहने से हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम भी प्रभावित रहा। दिनभर सेना के जवान पैदल ट्रेक से बर्फ नहीं हटा पाए। बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी की ओर से महिला तप्त कुंड की मरम्मत का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अन्य पैदल रास्तों का मरम्मत कार्य चल रहा है। बर्फबारी से कार्य प्रभावित हुआ। वहीं, मौसम में आए बदलाव से ठंडक बढ़ गई है। वहीं, जिले के पोखरी, जोशीमठ, गोपेश्वर, घाट, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, गौचर, नारायणबगड़, थराली, देवाल क्षेत्रों में बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed