फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Rain badrinath Highways and roads closed due to rain vehicles stranded landslides

Uttarakhand: भूस्खलन से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे तीन स्थानों पर बंद, यमुनोत्री में हाईवे के दोनों ओर फंसे वाहन

Mon, 18 Aug 2025 11:08 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Aug 2025 11:08 AM IST
सार

मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने रविवार को आगामी 24 घंटे में बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश के कारण हाईवे और कई सड़कें बंद हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Rain badrinath Highways and roads closed due to rain vehicles stranded landslides
सड़कें बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग देवप्रयाग के पास तीन स्थानों पर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


देवप्रयाग डिग्री कॉलेज और मूल्यगांव के बीच रात भर हुई तेज बारिश के कारण पहाड़ से भारी मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आ गिरे। सड़क बंद होने से दूध, सब्जी, और अखबार जैसे आवश्यक सामानों की ढुलाई करने वाले वाहन भी फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NH) की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची है और सड़क से मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश बचाव कार्य में बाधा डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे के पास फंसे वाहन
यमुनोत्री हाईवे जंगल चट्टी के पास चट्टानी मलबा बोल्डर पत्थरों के आने व सड़क पर भू-धंसाव के चलते कई वाहन फंसे हुए हैं। नगरपालिका क्षेत्र सहित कही आवासीय भवन, होटलों को भू-धंसाव के कारण खतरा उत्पन्न हो गया है


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मदरसों पर शिकंजा; राज्य में 452 पंजीकृत मदरसे, संचालन को प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता

वहीं कर्णप्रयाग में रविवार रात से हो रही बारिश के चलते गौचर के कमेड़ा में पहाड़ी से बोल्डर और चट्टान गिरने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। जेसीबी द्वारा मलबे को साफ करने का किया जा रहा है। वही पुनगांव में चट्टान गिरने से सड़क धंस गई है। यहां नंदासैण पैठाणी मार्ग बन्द है गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed