फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Proposal approved for creating a vending zone and selecting a

Dehradun News: अब पूंजीगत मूल्य के आधार पर लगेगा भवनकर, पालिका बोर्ड बैठक में 22 प्रस्तावों पर मुहर

Tue, 03 Nov 2026 08:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 03 Nov 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Proposal approved for creating a vending zone and selecting a
- आवासीय भवनों पर 0.02 और व्यावसायिक पर 0.07 प्रतिशत तय हुई कर की दरें
विज्ञापन

- - 97 लाख से लगेंगी स्मार्ट लाइटें, जर्जर भवन ढहाकर बनेगी बहुमंजिला पार्किंग
- बाजार में लगेंगे 360 डिग्री कैमरे, आवारा कुत्तों की नसबंदी के प्रस्ताव को भी मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। नगर पालिका परिषद विकासनगर की बोर्ड बैठक में शहर के विकास और राजस्व से जुड़े 22 अहम प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। विधायक मुन्ना सिंह चौहान की मौजूदगी में हुए इन फैसलों में सबसे बड़ा बदलाव भवनकर (हाउस टैक्स) प्रणाली में किया गया है। अब शहर में भवनों के पूंजीगत मूल्य (कैपिटल वैल्यू) के आधार पर कर वसूला जाएगा। इसके अलावा शहर में स्मार्ट लाइटें लगाने, हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने और जर्जर इमारतों को ढहाकर पार्किंग बनाने के प्रस्ताव भी पारित किए गए हैं।
बोर्ड बैठक में भवनकर की नई व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी है। अब भवन के आकार और उसके उपयोग (आवासीय या व्यावसायिक) के आधार पर कर की दरें तय होंगी। नई कर प्रणाली के तहत आवासीय भवनों पर 0.02 प्रतिशत, 200 वर्ग मीटर तक की दुकानों पर 0.04 प्रतिशत और अन्य व्यावसायिक भवनों पर 0.07 प्रतिशत की दर से भवनकर वसूला जाएगा। इससे कर गणना का पूरा तरीका बदल जाएगा।
विज्ञापन

तीसरी आंख का पहरा, 97 लाख से जगमग होगा शहर
सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को लेकर करोड़ों के प्रस्ताव पास हुए हैं। शहर को रोशन करने के लिए करीब 97 लाख रुपये की लागत से स्मार्ट एलईडी लाइटें लगेंगी, जबकि 35 और 45 वाट की लाइटों के लिए अलग से निविदाएं आमंत्रित होंगी। वहीं, मुख्य बाजार की सुरक्षा के लिए आठ स्थानों पर सोलर आधारित 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनमें आरडीएओ सिस्टम इनबिल्ट होगा, जिससे कंट्रोल रूम से सीधे संदेश (अनाउंसमेंट) प्रसारित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर आवास टूटेंगे, बनेगी नई पार्किंग
शहर की पार्किंग समस्या सुलझाने के लिए नगर पालिका के पुराने भवनों के साथ-साथ अधिशासी अधिकारी और अवर अभियंता के जर्जर आवासों को ध्वस्त किया जाएगा। यहां भूतल पर पार्किंग और ऊपर के तीन तलों पर कर्मचारियों के आवास व गेस्ट हाउस बनेंगे। इसकी डीपीआर शासन को भेजी जाएगी। सहारनपुर बस अड्डे पर वेंडिंग जोन और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी विकसित किया जाएगा।

आवारा कुत्तों की होगी नसबंदी, कूड़ा प्लांट पर छिड़केगा केमिकल
बैठक में आवारा कुत्तों के आतंक से निजात के लिए संस्था से अनुबंध कर उनकी नसबंदी और टीकाकरण का निर्णय लिया गया है। वहीं, मृत पशुओं के निस्तारण की दरें (छोटे पशु एक हजार, बड़े पशु दो हजार रुपये) तय कर दी गई हैं। शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और कूड़ा प्रबंधन प्लांट की बदबू रोकने के लिए विशेष केमिकल व दुर्गंधनाशक छिड़काव के प्रस्ताव को भी बोर्ड ने पास कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed