{"_id":"632768ed6d10871f0510e31c","slug":"uttarakhand-weather-news-woman-dies-due-to-lightning-in-khatima-and-three-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: खटीमा में बिजली गिरने से महिला की मौत, तीन झुलसे, नामकरण से लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: खटीमा में बिजली गिरने से महिला की मौत, तीन झुलसे, नामकरण से लौटते समय हुआ हादसा
Mon, 19 Sep 2022 12:25 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:25 AM IST
सार
देर शाम वह दियां से घर लौट रहे थे। इसी बीच उईन-वनकटिया के पास मौसम काफी खराब हो गया जिस पर तीनों रास्ते में वनकटिया स्थित मंदिर में रुक गए। अचानक कड़की बिजली उन पर गिर गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने से मौत
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खटीमा में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक युवती और दो महिलाएं झुलस गईं। तीनों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ग्राम नदन्ना निवासी नरगेस देवी (40) पत्नी स्व. राजेश सिंह राणा रविवार को दियां गांव में रिश्तेदारी में नामकरण संस्कार में शामिल होने अपनी पुत्री प्रियांशी राणा एवं रिश्तेदार निशा राणा के साथ गई थीं।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: बारिश से कुमाऊं तरबतर, पर्यटक और होमगार्ड सहित तीन की मौत, बाढ़ सा मंजर, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
देर शाम वह दियां से घर लौट रहे थे। इसी बीच उईन-वनकटिया के पास मौसम काफी खराब हो गया जिस पर तीनों रास्ते में वनकटिया स्थित मंदिर में रुक गए। अचानक कड़की बिजली उन पर गिर गई। हादसे में तीन तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
Rishikesh-Gangotri Highway: मलबा आने से रत्नोगाड़ में रास्ता बंद, वाहनों की लगी लंबी कतार, 250 लोग फंसे
बिजली की चपेट में मंदिर के पास बैठी श्रीपुर विचवा निवासी शंकर सिंह की पत्नी कौशल्या देवी भी झुलस गई। निशा ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। पता चलते ही गांव के जसवीर सिंह कार लेकर मौके पर पहुंचे और तीनों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने नरगेस देवी को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से पुत्री शिवानी, प्रियांशी एवं पुत्र साहिल का रो-रोकर बुरा हाल है।
घायल प्रियांशी राणा एवं निशा राणा का इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलने पर तहसीलदार शुभांगिनी अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हाल जाना एवं डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही दैवी आपदा से मुआवजा राशि दिलाने की कार्यवाही की जाएगी।