फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh-Gangotri Highway: Road closed in Ratnogad due to debris after landslide

Rishikesh-Gangotri Highway: मलबा आने से रत्नोगाड़ में रास्ता बंद, वाहनों की लगी लंबी कतार, 250 लोग फंसे

Sun, 18 Sep 2022 08:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2022 08:11 PM IST
सार

लोगों ने बताया कि सुबह आठ बजे के लगभग भी भूस्खलन हुआ लेकिन तब बीआरओ ने तुरंत मलबा हटा दिया था लेकिन अपराह्न 3:30 बजे यहां फिर से भूस्खलन होने लगा। यहां रुक-रुक कर मलबा लगातार हाईवे पर गिर रहा है।

विज्ञापन
Rishikesh-Gangotri Highway: Road closed in Ratnogad due to debris after landslide
ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर दरका पहाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे रत्नोगाड़ के समीप मलबा आने से बंद हो गया जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। हाईवे के दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। देर शाम तक हाईवे के दोनों तरफ लगभग 250 लोग फंसे रहे। खबर लिखे जाने तक हाईवे बंद रहा।

विज्ञापन


Char Dham Yatra: बारिश कम होते ही धामों में उमड़ने लगी भीड़, दिनभर लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता, तस्वीरें
विज्ञापन


रविवार अपराह्न 3:30 बजे अचानक ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर रत्नोगाड़ के समीप चट्टान से भारी भूस्खलन हो गया और मलबा व पत्थर भरभरा कर हाईवे पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुज रहा था। बिना बारिश के ही रत्नोगाड़ के समीप चट्टान से भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि सुबह आठ बजे के लगभग भी भूस्खलन हुआ लेकिन तब बीआरओ ने तुरंत मलबा हटा दिया था लेकिन अपराह्न 3:30 बजे यहां फिर से भूस्खलन होने लगा। यहां रुक-रुक कर मलबा लगातार हाईवे पर गिर रहा है। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि रत्नोगाड़ में हाईवे से मलबा और बोल्डर हटाने के लिए जेसीबी लगी है। देर शाम तक हाईवे खुलने की उम्मीद है।

पर्थाडीप में दो घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

बदरीनाथ हाईवे पर पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र परेशानी का सबब बन गया है। यहां मलबा आने से हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। रविवार को भी सुबह सात से नौ बजे तक हाईवे बंद रहा जिससे यहां जाम लग गया। दो घंटे बाद जेसीबी ने मलबा हटाया तो हाईवे खुल गया। भूस्खलन क्षेत्र में पहाड़ी से बोल्डरों के छिटकने का भी खतरा बना हुआ है जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से यहां हाईवे के दोनों ओर चार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव का कहना है कि पर्थाडीप में हाईवे से मलबे को हटाने के लिए अतिरिक्त जेसीबी की तैनाती की जानी चाहिए। इधर, एनएचआईडीसीएल के एजीएम आरके श्रीवास्तव का कहना है कि पर्थाडीप में पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। यहां हिल साइड के मलबे को हटाया जा रहा है। अधिक समय तक हाईवे बंद नहीं होने दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed