Uttarakhand Weather News: प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना, येलो अलर्ट जारी
प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में आकाशीय बिजली चमकेगी।
विस्तार
उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के लिए मौसम विज्ञान विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में कहा गया कि ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल व पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, इन जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पंचायतों में मतदाता विवाद; बड़ा सवाल...जब नियम नहीं तो शहरी मतदाता पंचायतों की सूची में कैसे आ गए
वहीं शेष जिलों में गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। संवाद
