{"_id":"63d819a656476c1d1c43004d","slug":"uttarakhand-weather-news-today-relief-from-rainfall-and-snowfall-but-fog-alert-2023-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे बारिश-बर्फबारी से मिलेगी राहत, कोहरा छाए रहने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे बारिश-बर्फबारी से मिलेगी राहत, कोहरा छाए रहने के आसार
Tue, 31 Jan 2023 12:47 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 31 Jan 2023 12:47 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update Today: अगले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के चलते फिलहाल बारिश, बर्फबारी और ठंड से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली। इससे तापमान में जबरदस्त गिरावट आई और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Snowfall: बदरीनाथ-केदारनाथ में जमकर बर्फबारी, पांच फीट नई बर्फ जमी, दिखा खूबसूरत नजारा, तस्वीरें
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने के चलते फिलहाल बारिश, बर्फबारी और ठंड से राहत मिलेगी। राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, हरिद्वार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Snowfall In Auli: औली में भारी बर्फबारी के बीच जमकर झूमे पर्यटक, खूब की मौज-मस्ती, देखें तस्वीरें
कहां-कितनी बारिश हुई
मौसम विभाग के मुताबिक सबसे अधिक 57 मिलीमीटर बारिश उत्तरकाशी के मोरी में रिकॉर्ड की गई। कोटी में 48.5, पुरोला में 43.5, बड़कोट में 40.5, चकराता में 40.2, त्यूनी में 43.6, नागौन में 37, मसूरी में 29.4, देहरादून में 28, उत्तरकाशी में 26.6, चिन्यालीसौड़ में 25.5, हरिपुर में 22.8, धनोल्टी में 22, और चंबा में 21 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा नैनीताल में 17.5, कौसानी में 13.5, थैलीसैंण बेतालघाट में 19.5, चौखुटिया में 21, कीर्ति नगर पौड़ी में 12 और काशीपुर में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
वहीं, भारी हिमपात के चलते जोशीमठ-औली मोटरमार्ग और चमोली-कुंड राजमार्ग बाधित है।
#WATCH उत्तराखंडः जोशीमठ-औली मोटरमार्ग और चमोली-कुंड राजमार्ग 107 भारी हिमपात के चलते बाधित है। pic.twitter.com/oCs9Tr5EJ0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2023