{"_id":"63cec754e7480455805aa89b","slug":"uttarakhand-weather-news-orange-alert-of-heavy-rain-in-many-districts-today-rain-snowfall-read-more-updates-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather News: कई जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी के चलते भूस्खलन की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather News: कई जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी के चलते भूस्खलन की संभावना
Tue, 24 Jan 2023 12:54 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:54 AM IST
सार
मौसम के बदले मिजाज का असर 30 जनवरी तक दिखाई देगा लेकिन आने वाले 48 घंटे काफी भारी पड़ सकते हैं। पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी के चलते भूस्खलन, हिमस्खलन की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मंगलवार से बुधवार तक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की पूरी संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में भी कहीं कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar: प्रेमी ने दी मौत, रूह कांप उठेगी लिव इन में रही चार बच्चों की मां की कहानी का ये अंजाम जानकर
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि वैसे तो मौसम के बदले मिजाज का असर 30 जनवरी तक दिखाई देगा लेकिन आने वाले 48 घंटे काफी भारी पड़ सकते हैं। पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी के चलते भूस्खलन, हिमस्खलन की पूरी संभावना है।
विज्ञापन