फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   live in relationship lover killed woman on suspicion of illegal relationship four Childern mother Haridwar

Haridwar: प्रेमी ने दी मौत, रूह कांप उठेगी लिव इन में रही चार बच्चों की मां की कहानी का ये अंजाम जानकर

Mon, 23 Jan 2023 10:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Jan 2023 10:22 PM IST
सार

महिला अपने पति से अलग चार साल से सिडकुल के रावली महदूद स्थित ब्रह्मपुरी में अपनी बेटियों के साथ किराये के मकान में रह रही थी और सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत थी। देर रात में महिला की बेटियों ने उसकी शिनाख्त की थी।

विज्ञापन
live in relationship lover killed woman on suspicion of illegal relationship four Childern mother Haridwar
पुलिस (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सहारनपुर निवासी महिला की हत्या उसके ही प्रेमी ने किसी और के साथ अवैध संबंध होने के शक में की थी। हत्या करने से पहले दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। आरोपी ने महिला को धक्का देकर नाले में गिराया और मुंह नाले में अंदर की तरफ दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस और एसओजी की टीम ने आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। एसएसपी ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम की पीठ थपथपाई।  सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी औद्योगिक क्षेत्र (गैस प्लांट) के पीछे नाले में एक महिला का शव मिला था।
विज्ञापन


देर रात में महिला की बेटियों ने उसकी शिनाख्त कृष्णा निवासी ग्राम कुरडीखेड़ा चाणचक थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर के रूप में की थी। महिला अपने पति से अलग चार साल से सिडकुल के रावली महदूद स्थित ब्रह्मपुरी में अपनी बेटियों के साथ किराये के मकान में रह रही थी और सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जबकि दीपक निवासी ग्राम कुरडीखेड़ा चाणचक थाना बिहारीगढ़ सहारनपुर से चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में थी। महिला की बेटी की तरफ से आरोपी दीपक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस और सीआईयू की टीमें तलाश में लगा दी गई थी। रविवार को आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी बीते कुछ समय से महिला के किसी और से अवैध संबंध होने के शक पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। 16 जनवरी की रात को भी कंपनी से लौटते समय दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसने कृष्णा को धक्का देकर नाले में गिराकर पीछे से उसका सिर नाले में अंदर की तरफ दबाकर हत्या कर दी थी। रानीपुर कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

20 दिन से बातचीत नहीं कर रही थी कृष्णा

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रावली महदूद स्थित ब्रह्मपुरी में दोनों लोग चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह थे। घटना के दिन से 20 दिन पहले से महिला ने दीपक से बातचीत करनी बंद कर दी थी। उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। आरोपी दीपक को कृष्णा का किसी और के साथ संबंध होने व उसके साथ न रहने का शक हो गया था।

पहले कमरे पर फिर रास्ते में हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक 16 जनवरी की सुबह कृष्णा के कमरे पर पहुंचा और उससे अपना फोन दिखाने के लिए कहा। कृष्णा के फोन में उसे दूसरा सिम मिला। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। फिर आरोपी रात को कृष्णा की कंपनी के पास पहुंच गया और गैस प्लांट चौकी के पास पहुंचने के दौरान फिर से दोनों के दोबारा से इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उसने कृष्णा को नाली में धक्का देकर गिराया और पीछे से उसका सिर नाली में अंदर की तरफ दबाकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें...Dehradun : मेडिकल के दोनों युवक-युवती ने एक दूसरे को इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

 

बार-बार ठिकाने बदल रहा था आरोपी

आरोपी दीपक हत्या करने के बाद फरार होने में कामयाब रहा। लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस और एसओजी की टीमों को भी उसने अपने पीछे कई जिलों में दौड़ाए रखा। नया मोबाइल सिम खरीदने के बाद आरोपी उसका प्रयोग कर रहा था। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी कस्बा, फिर हरियाणा के अंबाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र, लुधियाना और पटियाला में पहुंचता रहा। अंतिम में भागते-भागते सहारनपुर पहुंचने के बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed