फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather news Mercury reached 39.5 degrees in Dehradun record of four years broken monsoon Update

Uttarakhand Weather: दून में 39.5 डिग्री पहुंचा पारा, टूटा चार साल का रिकॉर्ड, मानसून पहले सताएगी भीषण गर्मी

Wed, 14 Jun 2023 03:25 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Jun 2023 03:25 PM IST
सार

साल 2018 में 13 जून को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि साल 2016 में 13 जून को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 जून को दून का मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand weather news Mercury reached 39.5 degrees in Dehradun record of four years broken monsoon Update
गर्मी, देहरादून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कुछ दिनों से गर्मी दून के लोगों को खूब सता रही है। तापमान में भी रोजाना इजाफा दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री पहुंचने से बीते चार सालों का रिकॉर्ड टूट गया। उधर, आज (बुधवार) भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है।

विज्ञापन

मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2018 में 13 जून को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि साल 2016 में 13 जून को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 जून को दून का मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। हालांकि, जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ झोंकेदार हवा चलने और बिजली चमकने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि मानसून आने से पहले इस बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: कमरे में मिला दंपती का शव, बीच में बिलख रहा था पांच दिन का मासूम, एक साल पहले हुई थी दोनों की शादी

देहरादून का तापमान

सूर्याेदय: 5:16

सूर्याेस्त: 07:21

अधिकतम: 39

न्यूनतम: 25

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed