फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News: Heavy rain likely today too yellow alert for some districts

Uttarakhand Weather News: आज भी भारी बारिश की संभावना, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, 29 सड़कें बंद

Fri, 25 Jul 2025 11:36 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Jul 2025 11:36 AM IST
सार

मौसम विभाग ने आज भी उत्तराखंड में कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं विभिन्न जिलों की 29 सड़कें भी बंद हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की 24 सड़कें हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News: Heavy rain likely today too yellow alert for some districts
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में आज भी (शुक्रवार) तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 30 जुलाई तक प्रदेश भर में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन

बारिश के बाद मलबा आने से बंद हैं 29 सड़कें

पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी-मिलम बॉर्डर मार्ग मलबा आने से फिर बंद हो गया। वहीं, विभिन्न जिलों की 29 सड़कें भी बंद हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की 24 सड़कें हैं। प्रदेश में बारिश के बाद विभिन्न जिलों की सड़कों में जगह-जगह मलबा आ गया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli: तीन साल तक थमा अब फिर से लामबगड़ में सक्रिय हुआ भूस्खलन, चट्टान से बोल्डर छिटककर हाईवे पर गिर रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी-मिलम बॉर्डर मार्ग कई दिनों तक बंद रहा। जो खुलने के बाद फिर बंद हो गया। मार्ग में दो स्थानों पर किलोमीटर 21.1 और 26.1 में मलबा आ गया है। इस जिले में इसके अलावा आठ ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बागेश्ववर में एक, चमोली में छह, देहरादून में दो, रुद्रप्रयाग और टिहरी में दो-दो सड़कें बंद हैं। जबकि उत्तरकाशी जिले में छह ग्रामीण सहित कुल सात सड़कें बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed