फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Heavy Rain Debris flows have closed 203 roads in the state

Uttarakhand Weather: मलबा आने से राज्य में 203 सड़कें बंद, 14 सितंबर तक प्रदेश में मौसम का रहेगा ऐसा मिजाज

Wed, 10 Sep 2025 10:31 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 10 Sep 2025 10:31 AM IST
सार

मलबा आने से राज्य में कई सड़कें बंद हैं। बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी की हुई हैं। चारधाम यात्रा के मार्ग खुले पर लेकिन कई स्थानों पर खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Heavy Rain Debris flows have closed 203 roads in the state
सड़कें बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में 203 सड़क बंद हैं। इनमें सबसे अधिक पीएमजीएसवाई की 116, लोनिवि व एनएच की 86, बीआरओ की एक सड़क शामिल है। सबसे अधिक उत्तरकाशी और चमोली जिले में 32-32 मार्ग बंद हैं। इसके अलावा रुद्रप्रयाग 27, पिथौरागढ़ 21 और पौड़ी में 19 मार्ग बंद है। टिहरी 22, देहरादून 13, हरिद्वार एक, अल्मोड़ा 25, बागेश्वर नौ और नैनीताल में दो मार्ग बंद है।

विज्ञापन


चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिले में कोई भी मार्ग बंद नहीं है। भले ही बीते कुछ दिनों से बारिश से पूरे प्रदेशभर में राहत मिली हो लेकिन बारिश रुकते ही उमस भरी गर्मी भी अपने तेवर खूब दिखा रही है। यह स्थिति सिर्फ मैदानी इलाकों की ही नहीं, बल्कि पर्वतीय इलाकों में भी उमस भरी गर्मी कुछ देर के लिए परेशान कर रही है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि मैदानी इलाकों में गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 14 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Nepal Violence: तीन दिन से बात नहीं हुई, बड़े भाई का कुछ पता नहीं...हिंसक घटनाओं ने दूनवासियों की बढ़ाई चिंता

चारधाम यात्रा के मार्ग खुले पर कई स्थानों पर हैं खतरनाक क्षेत्र

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक चारधाम यात्रा मार्ग बंद हो रहे हैं तो इन्हें खोला जा रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग खुल चुका है लेकिन इसमें कई स्थानों पर खतरनाक स्थल बने हैं। जहां यात्रा करना खतरनाक हो सकता है। उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है, जब इसे ठीक कर लिया जाएगा इसके बाद यात्रा शुरू होगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed