फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Haridwar Bhimgoda barrage Gate broken after heavy Rainfall in Hilly Areas Alert issued

Haridwar: श्रीनगर डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने के बाद भीमगोड़ा बैराज का गेट टूटा, गंगा चेतावनी रेखा के पार

Sun, 16 Jul 2023 07:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Jul 2023 07:54 PM IST
सार

Uttarakhand Weather News: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर निरंतर चेतावनी रेखा को छू रहा है। इससे गंगा के इलाकों के खेतों में पिछले दिनों गंगा नदी का पानी भी घुस गया था। लोगों का भारी नुकसान गंगा के पानी से हुआ था।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Haridwar Bhimgoda barrage Gate broken after heavy Rainfall in Hilly Areas Alert issued
भीमगोड़ा बैराज का फाटक टूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर डैम से अतिरिक्ति पानी छोड़ने के साथ ही भीमगोड़ा बैराज का एक गेट टूट गया। इस वजह से गंगा जलस्तर भी चेतावनी रेखा के पार पहुंच गया। जिससे प्रशासन के अधिकारियों हड़कंप मच गया। गंगा के तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रखने की अपील कराई गई। ताकि उन्हें किसी भी आपदा से बचाया जा सके।

विज्ञापन


पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर निरंतर चेतावनी रेखा को छू रहा है। इससे गंगा के इलाकों के खेतों में पिछले दिनों गंगा नदी का पानी भी घुस गया था। लोगों का भारी नुकसान गंगा के पानी से हुआ था।
विज्ञापन


रविवार को गंगा में श्रीनगर डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने की सूचना प्रसारित की गई थी। दिन में पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया। जिससे सामान्य दिनों में जहां गंगा में 80 हजार क्यूसेक पानी चल रहा था। श्रीनगर डैम से पानी आने से गंगा में दो लाख 255 क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया। हालांकि, इससे गंगा में पानी छोड़े जाने से कोई किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों की निगाहें दिनभर गंगा के जलस्तर पर बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Joshimath-Malari Highway: अतिवृष्टि से गिर्थी नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे में आया चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल

लेकिन रविवार शाम को अचानक से भीमगोड़ा बैराज का गेट नंबर दस टूट गया। इससे गंगा का जलस्तर शाम सात बजे 293.15 मीटर पर पहुंच गया, जो चेतावनी रेखा के 293 मीटर से ऊपर है। उधर, गेट टूटने से जिला प्रशासन की ओर से गंगा के किनारों पर बसे इलाकों में अलर्ट घोषित कर दिया गया। जिससे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बाढ़ रात चौकियों पर तैनात कर्मचारियों की ओर से गंगा किनारों पर रहने वाले लोगों को एनाउंसमेंट कर सतर्क रहने की अपील की गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत का कहना है कि गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को गंगा से दूर रहने के लिए कहा जा रहा है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां की गई हैं।

Uttarakhand Weather: Haridwar Bhimgoda barrage Gate broken after heavy Rainfall in Hilly Areas Alert issued

जलस्तर बढ़ने से यूपी में होगा नुकसान

 गंगा का जलस्तर बढ़ने से उत्तराखंड के निचले इलाकों के साथ ही उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में भी नुकसान हो सकता है। जिसमें बिजनौर, बुलंदशहर आदि जिलों में गंगा का पानी क्षति पहुंचा सकता है। इसलिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से संबंधित जिलों के अधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

ईई नहीं देते कोई जवाब

गेट टूटने पर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नलिन वर्धन जवाब देने से बचते हुए नजर आए। उनसे जब भीमगोड़ा बैराज का फाटक टूटने की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया गया है। इससे साफ है कि वह अपनी जिम्मेदारी के प्रति कितने लापरवाह हैं और उनकी कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

गंगा किनारे क्षेत्रों में पुलिस ने कराई मुनादी

भीमगोड़ा बैराग का एक फाटक टूटने के बाद गंगा किनारे बसें और निचले इलाकों में पुलिस ने मुनादी करवानी शुरू कर दी। श्रीनगर बांध से पानी छोड़ने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस सुबह से लक्सर और आसपास के क्षेत्रों में मुनादी कराने में जुटी थी। देर शाम को बैराग का फाटक टूटने की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई। लक्सर, खानपुर के अलावा पुलिस ने श्यामपुर, पथरी आदि क्षेत्रों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed