{"_id":"64b3c77150650ecd3805cf65","slug":"joshimath-malari-highway-water-level-of-girthi-river-rises-due-to-heavy-rains-bridge-in-danger-2023-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Joshimath-Malari Highway: अतिवृष्टि से गिर्थी नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे में आया चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Joshimath-Malari Highway: अतिवृष्टि से गिर्थी नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे में आया चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल
Sun, 16 Jul 2023 04:10 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 16 Jul 2023 04:10 PM IST
सार
जलस्तर बढ़ने से पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भी बहर आ गया। जिससे पुल के दोनों ओर सड़क को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
जोशीमठ मलारी मार्ग पर पुल को खतरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में आज रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। जोशीमठ-मलारी मोटर मार्ग पर सुमना से आठ किलोमीटर आगे अतिवृष्टि से गिर्थी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जिससे यहां चीन सीमा को जोड़ने वाला पुल खतरे में आ गया। इस पुल का इस्तेमाल सेना और गैफ द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन
जलस्तर बढ़ने से पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा भी बहकर आ गया। जिससे पुल के दोनों ओर सड़क को नुकसान हुआ है। बीआरओ के कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया जिससे पुल को खतरा पैदा हो गया है। वहीं, पानी कम होने के बाद ही सड़क की स्थिति का सही अनुमान लग पाएगा।
विज्ञापन
Dehradun: यात्रीगण ध्यान दें...तीन दिन रद्द रहेंगी दून से चलने वाली आठ ट्रेन, पढ़ें अपडेट तभी करें यात्रा
विज्ञापन
चार जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट
उत्तराखंड के चार जिलों में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।