{"_id":"5c336a72bdec2256bc42a089","slug":"uttarakhand-weather-forecast-for-7-january-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बर्फबारी से फंसे यात्रियों को निकाला, अब हाड़ कंपाती ठंड से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में बर्फबारी से फंसे यात्रियों को निकाला, अब हाड़ कंपाती ठंड से मिलेगी राहत
Tue, 08 Jan 2019 09:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 08 Jan 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर मेें सोमवार को धूप खिल गई। राजधानी में भी आसमान साफ रहा। मौसम विभाग ने अब मंगलवार को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं है। वहीं थल-मुनस्यारी मार्ग पर बेटुलीधार के पास एक दर्जन यात्री फंस गए। प्रशासन ने यात्रियों को लाने के लिए गंगपानी ट्रैवल्स के वाहन को भेजा और रविवार रात 11 बजे के करीब फंसे हुए यात्रियों को मुनस्यारी लाया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को मौसम खुल गया। बर्फबारी के बाद पाला पड़ने की वजह से ठंड भी बढ़ी। मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं ने हाड़ कंपा दिए। राजधानी में भी धूप खिलने की वजह से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर सहित मैदानी इलाकों में कोहरा छा सकता है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर आंशिक बादल आ सकते हैं।
विज्ञापन
बेटुलीधार के पास फंस गए थे एक दर्जन यात्री
भारी बर्फबारी के चलते रविवार शाम थल-मुनस्यारी मार्ग पर बेटुलीधार के पास एक दर्जन यात्री फंस गए। प्रशासन ने यात्रियों को लाने के लिए गंगपानी ट्रैवल्स के वाहन को भेजा और रविवार रात 11 बजे के करीब फंसे हुए यात्रियों को मुनस्यारी लाया गया। वहीं, रविवार शाम साढ़े सात बजे हरकोट बैंड के पास पिथौरागढ़ से मुनस्यारी आ रही कार बर्फ में फिसलकर 50 मीटर खाई में गिर गई। कार सवार सुरक्षित हैं।
मौसम विभाग के हाई अलर्ट और क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते प्रशासन ने शाम चार बजे बाद नाचनी-मुनस्यारी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। उधर, कपकोट ब्लॉक के तीन दर्जन से अधिक गांव बर्फ से लकदक हैं। इन गांवों में चार इंच से एक फुट से भी अधिक बर्फ गिरी है। बागेश्वर जिले में बर्फ से रिखाड़ी-बदियाकोट और शामा-लीती-गोगिना सड़कें बंद हो गई हैं। इन सड़कों पर कई छोटे बड़े वाहन फंसे हैं। अल्मोड़ा जिले में भनोली तहसील के पनुवानौला के चामी गांव में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बागेश्वर जिले के इन गांवों में पड़ी है बर्फ
बोरबलड़ा, कुंवारी, बदियाकोट, कालो, डौला, कर्मी, बघर, ढोक्टीगांव, बाछम, तीख, सोराग, खाती, धूर, तोली, पोथिंग, चौड़ा, घुरड़िया, पेठी, हरकोट, धुरकोट, सूपी, रिखाड़ी, झूनी, खल्झूनी, मिकिला, खल्पट्टा, लाहुर, गांसी, शामा, लीती, हाम्टी-कापड़ी, रातिरकेठी, मल्खाडुंगर्चा, गोगिना और कीमू।
गरुड़-ग्वालदम में मौसम का पहला हिमपात
गरुड़ तहसील क्षेत्र के ऊंचाई वाले गांवों और ग्वालदम में रविवार रात मौसम का पहला हिमपात हुआ। उड़खुली,गढ़खेत, दाबू, हड़ाप, बगोटिया, पिलाकेयवर की पहाड़ियों, लोहागढ़ी और पर्यटक स्थल ग्वालदम की पहाड़ियों में रविवार देर रात मौसम का पहला हिमपात हुआ। गढ़खेत में एक फीट से ज्यादा बर्फ गिरी।