फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Forecast: Extreme Rainfall Orange Alert on 5th june 2020

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, पांच जून भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

Wed, 03 Jun 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Jun 2020 01:30 AM IST
सार

  • कुमाऊं और गढ़वाल के कई इलाकों में हो सकती है बारिश, मैदानी क्षेत्रों में तेज रफ्तार हवा चलेगी

विज्ञापन
Uttarakhand weather Forecast: Extreme Rainfall Orange Alert on 5th june 2020
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के कई इलाकों में पांच जून को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज रफ्तार हवा चल सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार चार जून को राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में तेज गरज और चमक के साथ ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दूसरी ओर पांच जून को प्रदेश के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 21 जून के आसपास दस्तक दे सकता है मानसून, सामान्य से ज्यादा होगी बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषकर कुमाऊं और उससे लगे गढ़वाल के हिस्सों में बारिश का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झक्कड़ चल सकता है। छह जून को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

आज कई जगह छाये रहेंगे बादल

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये रहने का अनुमान है। इससे एक बार फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। फिलहाल अगले दो दिन तापमान में इजाफा हो सकता है।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। वहीं, राजधानी दून में भी हल्के बादल छाये रह सकते हैं। कुछ हिस्सों में गरज वाले बादल और हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed