फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Update: Monsoon 2020 may Reach near 21st june

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 21 जून के आसपास दस्तक दे सकता है मानसून, सामान्य से ज्यादा होगी बारिश

Tue, 02 Jun 2020 07:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Jun 2020 07:33 PM IST
सार

  • मौसम विभाग ने जताया 21 जून के आसपास मानसून उत्तराखंड पहुंचने का अनुमान

विज्ञापन
Uttarakhand weather Update: Monsoon 2020 may Reach near 21st june
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में इस साल मानसून सीजन में बारिश सामान्य से ज्यादा हो सकती है। केरल में मानसून की दस्तक होने के बाद मौसम विभाग ने इसकी संभावना जताई है। प्रदेश में मानसून 21 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन


अमूमन एक जून को केरल में दस्तक देने के बाद उत्तराखंड पहुंचने में मानसून को लगभग 21 दिन लगते हैं। इस वर्ष केरल मानसून अपने सही समय पर पहुंचा है। ऐसे में अगर बीच में सिस्टम प्रभावित नहीं हुआ तो उत्तराखंड में भी 21 जून के आसपास मानसून पहुंच जाएगा।
विज्ञापन



मौसम विभाग ने इस वर्ष पूरे उत्तर भारत रीजन में मानसून की बारिश 102 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। उत्तराखंड में पिछले साल तक मानसून सीजन में सामान्य तौर पर 1229.1 मिमी बारिश होती थी। इस वर्ष सामान्य बारिश 1191 मिमी तय की गई है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार भारत रीजन में मानसून अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

28-29 सितंबर तक रहता है मानसून

बता दें कि उत्तराखंड में सामान्य मानसून सीजन एक जून से 28-29 सितंबर तक रहता है। ऐसे में मौसम विभाग उम्मीद जता रहा है कि इस बार भी अच्छी बारिश होगी। वहीं, राजधानी दून समेत प्रदेश के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मंगलवार को धूप खिली है। कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम केंद्र के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed