{"_id":"6a5f821dc45d1d8ad50a7f4a","slug":"uttarakhand-weather-clears-up-char-dham-and-hemkund-sahib-yatra-resume-pilgrims-reached-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मौसम खुला, चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू; हजारों तीर्थयात्री धामों में दर्शन के लिए पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मौसम खुला, चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू; हजारों तीर्थयात्री धामों में दर्शन के लिए पहुंचे
Tue, 21 Jul 2026 08:04 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:04 PM IST
सार
चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा से जुड़े सभी जिलों के जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ व संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर यात्रा का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रदेश में मौसम खुलने के बाद प्रशासन ने चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा पर अस्थायी तौर पर लगाई रोक हटा दी है। यात्रा का संचालन फिर से शुरू होने के बाद हजारों तीर्थयात्री धामों में दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
गढ़वाल मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने बताया चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा से जुड़े सभी जिलों के जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ व संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर यात्रा का संचालन किया जा रहा है। यात्रा मार्गों की निरंतर निगरानी की जा रही है। यात्रा मार्गों पर संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
Dehradun: ऐसा दरबार जहां पूजा के बाद ही चलाया जाता है नया वाहन, चुनरी बांधकर लेते हैं सुरक्षा का आशीर्वाद
विज्ञापन
उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान यदि किसी स्थान पर भारी वर्षा, भूस्खलन व अन्य कारणों से यात्रा मार्ग अस्थायी रूप से बाधित होता है तो प्रशासन की ओर से निर्धारित सुरक्षित स्थानों व ठहराव वाले स्थान में ही रुकें। प्रशासन व पुलिस की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। मौसम की परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा को आगे बढ़ाया जा रहा है।
मंडलायुक्त ने कहा, यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को मौसम की स्थिति व यात्रा मार्गों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जा सके। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा शुरू करने से पूर्व मौसम की जानकारी प्राप्त करें।