फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maa Daat Kali Temple Dehradun Devotees Seek Blessings Before Driving New Vehicles for the First Time

Dehradun: ऐसा दरबार जहां पूजा के बाद ही चलाया जाता है नया वाहन, चुनरी बांधकर लेते हैं सुरक्षा का आशीर्वाद

Tue, 21 Jul 2026 03:09 PM IST
Renu Saklani वत्सल गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
वत्सल गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 21 Jul 2026 03:09 PM IST
सार

उत्तराखंड के दून-सहारनपुर बॉर्डर पर स्थित मां डाट काली मंदिर भक्तों की गहरी आस्था का केंद्र है। नए वाहन की शुरुआत माता के आशीर्वाद और चुनरी बंधवाने के बाद ही शुभ मानी जाती है।

विज्ञापन
Maa Daat Kali Temple Dehradun Devotees Seek Blessings Before Driving New Vehicles for the First Time
मां डाट काली मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

223 साल से उत्तराखंड के बॉर्डर पर स्थापित प्रसिद्ध मां डाट काली मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है। जैसे-जैसे मंदिर के प्रति आस्था बढ़ती जा रही है, वैसे ही मंदिर और आस्था का मार्ग भी विस्तार लेता जा रहा है। मंदिर के प्रति ऐसी आस्था है कि कोई भी नया वाहन लिया जाता है तो अपने घर से पहले लोग मां डाट काली के दरबार में लेकर पहुंचते हैं। मंदिर में पूजा कराकर चुनरी बंधवाई जाती है, इसके बाद ही वाहन का प्रयोग किया जाता है।

विज्ञापन

दून-सहारनपुर बॉर्डर पर स्थित मां डाट काली मंदिर मंगलवार को अपने 223 साल पूरे करने जा रहा है। मंदिर का इतिहास जितना रोचक है उनकी ही बड़ी मंदिर के प्रति भक्तों की आस्था है। मान्यता है कि जब मंदिर के पास सुरंग निर्माण चल रहा था तो लगातार बाधा आई। उस समय अंग्रेज इंजीनियर के सपने में मां काली आईं और दबी प्रतिमा होने का पता चला। इसके बाद मां डाट काली की प्रतिमा निकालकर स्थापित की गई। इसके बाद सुरंग का निर्माण निर्विध्न संपन्न हुआ। तब से ही मंदिर के प्रति लोगों की आस्था है। मंदिर के महंत शुभम गोस्वामी बताते हैं कि नया वाहन लेने पर भक्त मां डाट काली मंदिर में पहुंचकर पूजन और माता की चुनरी अवश्य बंधवाते हैं।

विज्ञापन

मान्यता है कि नए वाहन पर माता की चुनरी बंधवाने से मां खुद वाहन और भक्तों की रक्षा करती है। दून के साथ ही यूपी समेत अन्य राज्यों के भक्त मंदिर में पहुंचकर दर्शन करते हैं। वहीं, 101 साल से मंदिर में अखंड जोत भी जल रही है। अप्रैल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंदिर पहुंचकर मां डाट काली के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: परीक्षाओं में धांधली से आहत युवाओं का सड़कों पर दिखा आक्रोश, बोले-इस्तीफा दें केंद्रीय शिक्षा मंत्री

एक्सप्रेसवे बनने से सुगम हुआ सफर

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे बनने के बाद मां डाट काली मंदिर का सफर भी सुगम हुआ है। मंदिर जाने के लिए एक्सप्रेसवे से खास वायाडक्ट भी बनाया गया है, ताकि मंदिर जाने में भक्तों को परेशानी न हो। एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली समेत अन्य जगह के भक्त अब आसानी से मंदिर पहुंच रहे हैं। एक्सप्रेसवे का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां डाट काली का आशीर्वाद लेकर किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed