फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Booking closed in resorts and camps of Hanwal Valley orders issued by Pauri administration

Uttarakhand: हेंवल घाटी के रिजॉर्ट और कैंपों में बुकिंग बंद, पसरा सन्नाटा, पांच पर्यटकों की मौत के बाद लगी रोक

Sun, 20 Aug 2023 11:59 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 20 Aug 2023 11:59 AM IST
सार

13 अगस्त को जोगियाना गांव के समीप भूस्खलन होने से मोहन चट्टी के पास सड़क के नीचे संचालित नाइट पैराडाइज कैंप जमींदोज हो गया। कैंप के अंदर रह रहे हरियाणा के पांच पर्यटकों की मलबे में दबने से मौत हो गई। 17 अगस्त शाम बैरागढ़ क्षेत्र में हुई बारिश से बैरागढ़ गांव में कई ग्रामीणों के आवासीय भवन क्षतिग्रस्त और मलबे में दब गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Booking closed in resorts and camps of Hanwal Valley orders issued by Pauri administration
मलबे में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमकेश्वर ब्लॉक के हेंवल घाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों में सन्नाटा पसर गया है। लगातार बारिश की चेतावनी से आपदा सुरक्षा के दृष्टिगत पौड़ी पुलिस-प्रशासन की ओर से इन क्षेत्र में संचालित कैंप और रिजॉर्ट में पर्यटकों की आवाजाही और बुकिंग बंद कर दी है।

विज्ञापन

हेंवल घाटी क्षेत्र में पिछले दिनों हुई तेज मूसलाधार बारिश ने भयंकर तबाही मचाई। 13 अगस्त को जोगियाना गांव के समीप भूस्खलन होने से मोहन चट्टी के पास सड़क के नीचे संचालित नाइट पैराडाइज कैंप जमींदोज हो गया। कैंप के अंदर रह रहे हरियाणा के पांच पर्यटकों की मलबे में दबने से मौत हो गई। 17 अगस्त शाम बैरागढ़ क्षेत्र में हुई बारिश से बैरागढ़ गांव में कई ग्रामीणों के आवासीय भवन क्षतिग्रस्त और मलबे में दब गए।

विज्ञापन

बुकिंग रद्द करने के आदेश जारी
पर्यटकों की सुरक्षा दृष्टिगत थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने 16 अगस्त को हेंवल घाटी क्षेत्र बैरागढ़, मोहनचट्टी, जोगियाना, बैरागढ़, गरुड़चट्टी, बिजनी, नैल, रत्तापानी, घट्टूगाड़ आदि क्षेत्रों में संचालित कैंपों में पर्यटकों की आवाजाही और बुकिंग रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पर्यटकों की बुकिंग बंद होने से कैंपों में सन्नाटा पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather Today:  देहरादून सहित इन तीन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें बाकी जगह मौसम का हाल

बार-बार राज्य में अत्यधिक बारिश होने के कारण चेतावनी जारी हो रही है। पर्यटकों के सुरक्षा की दृष्टि से हेंवल घाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों में की गई अग्रिम बुकिंग निरस्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - विनोद गुसाईं प्रभारी निरीक्षक, थाना लक्ष्मणझूला
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed