फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Vikasnagar News School nanny rubbed two and a half year old child with toilet brush wound marks

संवेदनहीनता की हदें पार: स्कूल की आया ने ढाई साल के मासूम को टॉयलेट ब्रश से रगड़ा, शरीर पर पड़े घाव के निशान

Tue, 23 Apr 2024 09:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Apr 2024 09:09 PM IST
सार

Uttarakhand News: परिजनों ने आरोप लगाया कि शौच के बाद उनके बेटे की टॉयलेट ब्रश से सफाई की गई। जिस कारण खरोंचे आईं।

विज्ञापन
Uttarakhand Vikasnagar News School nanny rubbed two and a half year old child with toilet brush wound marks
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

एक निजी स्कूल की आया ने स्कूल में नर्सरी कक्षा के छात्र को टाॅयलेट ब्रश रगड़ दिया। जिससे छात्र के शरीर पर खरोंचे आ गईं। शरीर पर गहरे घाव बन गए। कोतवाली पहुंचे परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य और आया को थाने बुलाया। सामूहिक रूप से लिखित में माफीनामा देने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी ढाई साल का एक बालक बाईपास रोड स्थित वीर अर्जुन स्कॉलर्स एकेडमी में नर्सरी का छात्र है। करीब 20 दिन पहले ही उसका स्कूल में दाखिला हुआ था। छात्र के पिता के मुताबिक बीती 18 अप्रैल को स्कूल से उन्हें फोन आया। वह घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी स्कूल पहुंचीं। पत्नी ने देखा कि उनका बेटा शौचालय के बाहर खड़ा रो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने बेटे के शरीर पर खरोंच और घाव के निशान देखे तो उन्होंने प्रबंधन के सामने कड़ी नाराजगी जताई। जिस पर प्रबंधन ने निशान डायपर का होने का बता पल्ला झाड़ लिया। सौरभ ने बेटे का सरकारी अस्पताल के साथ ही देहरादून स्थित प्राइवेट अस्पताल में मेडिकल करवाया।

दो सगे भाइयों की मौत: ...परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, जीप से छिटककर पेड़ पर अटका दिखा ढोल; जानें पूरा मामला

विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली पहुंच कर मेडिकल के साथ पुलिस को तहरीर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि शौच के बाद उनके बेटे की टॉयलेट ब्रश से सफाई की गई। जिस कारण खरोंचे आईं। वहीं स्कूल प्रबंधक प्रभात का कहना है कि आया को निकाल दिया गया है, हालांकि उसने ब्रश का प्रयोग न करने की बात कही है। प्रबंधन छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि प्रबंधन ने गलती स्वीकार करते हुए माफीनाम लिखकर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed