फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand News: jeep would not have fallen into the ditch if there Had been a crash barrier in pithoragarh

दो सगे भाइयों की मौत: ...परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, जीप से छिटककर पेड़ पर अटका दिखा ढोल; जानें पूरा मामला

Tue, 23 Apr 2024 11:39 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 23 Apr 2024 11:39 AM IST
सार

पिथौरागढ़ की अधिकांश सड़कों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। यदि डुंगरी रावल मोटर मार्ग पर तीव्र मोड़ों और ढलान वाले स्थानों पर क्रैश बैरियर लगे होते तो चार लोगों को वाहन दुर्घटना में असमय काल का ग्रास नहीं बनना पड़ता। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: jeep would not have fallen into the ditch if there Had been a crash barrier in pithoragarh
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले की अधिकांश सड़कों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। यदि डुंगरी रावल मोटर मार्ग पर तीव्र मोड़ों और ढलान वाले स्थानों पर क्रैश बैरियर लगे होते तो चार लोगों को वाहन दुर्घटना में असमय काल का ग्रास नहीं बनना पड़ता। हाल के वर्षों में जिले के गांव-गांव तक सड़कों का निर्माण तो कर दिया गया है लेकिन अधिकांश सड़कों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के हाल तो और भी बुरे हैं। संकरी होने के साथ ही कुछ सड़कों पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे हैं। कुछ सड़कों पर गिनेचुने स्थानों पर पैरापिट बने हैं लेकिन गुणवत्ता कमजोर होने से इनमें अनियंत्रित वाहनों को रोक पाने की क्षमता नहीं होती है।

विज्ञापन


डुंगरी रावल मोटर मार्ग पर जिस स्थान पर छलिया कलाकारों की जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी है वह स्थान तीव्र ढलान पर है। इस स्थान पर सड़क का एक हिस्सा धंसा हुआ भी है। इसी स्थान पर जीप दो पैरापिट को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। यदि इस स्थान पर क्रैश बैरियर बने
विज्ञापन

होते तो दुर्घटना नहीं होती और चार लोगों को असमय काल का ग्रास नहीं बनना पड़ता।

ये पढ़ें- Road Accident: बरात से खुशी-खुशी घर लौट रहे थे आठ लोग, खाई में गिरी जीप; चार की मौत...छलिया नृत्य करते थे सभी

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधायक ने जाना हाल 
पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर और पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने जिला अस्पताल पहुंचकर दुर्घटना के घायलों का हाल जाना। उन्होंने सरकार से  दुर्घटना में मारे गए सभी छलिया कलाकारों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा देने की मांग की है।

तीन हायर सेंटर रेफर 
दुर्घटना में घायल हुए चार कलाकारों में से हिमांशु, प्रियांशु और राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। हिमांशु के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट है। राजेंद्र लाल को 108 से हायर सेंटर रेफर किया गया है। हिमांशु और प्रियांशु को भी हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश एम्स भेजने की तैयारी है।

छोलिया कलाकारों को जाना था दूसरी बरात में
डुंगरी रावल के जिन छोलिया कलाकारों की जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई है वह बड़ाबे में बरात से लौट रहे थे। उनकी कई अन्य बरातों में भी बुकिंग थी और उन्हें घर पहुंचकर कुछ देर सोने के बाद फिर दूसरी बरात में जाना था लेकिन दुर्घटना में जहां चार छोलिया नर्तकों की मौत हो गई वहीं चार छोलिया नर्तक अस्पताल में भर्ती हैं।

दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
अंद्राली में हुई दुर्घटना में छोलिया दल में शामिल दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। 37 वर्षीय पवन कुमार और 30 वर्षीय अंगद कुमार छोलिया टीम में शामिल थे और छोलिया नृत्य से ही दोनों के परिवार पलते थे। दोनों की मौत से पत्नी, बच्चों और माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

जीप से छिटककर पेड़ पर अटका दिखा ढोल
छोलिया नर्तकों की जीप के खाई में गिरने से उसके परखचे उड़ गए। दुर्घटना के समय छोलिया दल के कालाकारों के पास ढोल भी था। यह ढोल जीप से छिटककर एक पेड़ पर अटक गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed