{"_id":"8141adf0d7662a2fbc9c22948e6435c2","slug":"uttarakhand-vidhansabha-session-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में जाने के लिए विधानसभा सत्र एक दिन पहले खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में जाने के लिए विधानसभा सत्र एक दिन पहले खत्म
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 27 Nov 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों के जबरदस्त अंडरस्टैंडिंग है। शीतकालीन सत्र ऐसे समय पर हो रहा है जब शादी-ब्याह का मौसम है। लिहाजा विधायकों के घरों में भी शहनाई बज रही हैं। लिहाजा 28 नवंबर तक चलने वाला सत्र 27 को समाप्त करने पर ही सहमति बन गई।
विज्ञापन
शुक्रवार 28 नवंबर को सीएम के औद्योगिक सलाहकार और पूर्व विधायक रंजीत रावत और भाजपा विधायक चंदन राम दास के बेटे की शादी के लिए पूरा सदन तैयार है।
पूरी सरकार तैयार
कांग्रेसी विधायक सल्ट विधानसभा क्षेत्र जाने की तैयारी कर रहे हैं तो भाजपाई बागेश्वर जाने की। चूंकि दोनों ही जगह दूर हैं लिहाजा 27 का सत्र भी दोपहर तक निपटाने की तैयारी है। सीएम भी सल्ट जाने के लिए बृहस्पतिवार को ही रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
शादी का सिलसिला विधानसभा की शुरूआत के साथ ही शुरू हुआ। मंत्री दिनेश अग्रवाल के बेटे की शादी 24 को और प्रीतभोज 26 नवंबर हुआ।
लिहाजा मंत्री सत्र के दौरान मौजूद नहीं रह सके। विधायकों को अधिक परेशानी सल्ट जाने की है। पूरी सरकार तैयार बैठी है। सीएम और मंत्री हेलीकॉप्टर से उड़ने को तैयार हैं लेकिन दुविधा है कि रात की शादी के लिए दिन में ही उड़ना पड़ेगा। कुमाऊं के भाजपा विधायक इस बात से परेशान हैं कि सहयोगी चंदन राम दास के घर जाएं या पूर्व विधायक रंजीत रावत के बेटे की शादी में शामिल हों। पिरान कलियर (हरिद्वार) से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद के परिवार में 27-28 केदौरान तीन शादियां हैं।
विज्ञापन