{"_id":"5a2576354f1c1bca678bf8de","slug":"uttarakhand-up-transportation-agreement-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात चुनाव की वयस्तता से फिर टला उत्तराखंड-यूपी परिवहन करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात चुनाव की वयस्तता से फिर टला उत्तराखंड-यूपी परिवहन करार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Dec 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand transport logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड और यूपी के बीच परिवहन करार एक बार फिर टल गया। यूपी के परिवहन मंत्री के गुजरात चुनाव में व्यस्त होने के चलते करार की औपचारिकता को टाल दिया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड-यूपी के बीच परिवहन करार का मामला 17 सालों से लंबित है। यूपी और उत्तराखंड दोनों जगह भाजपा सरकार होने के बाद करार की कोशिश तेज हुई है। पहले एक नवंबर को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री की उपस्थिति में परिवहन सचिवों के मध्य करार की औपचारिकता को लखनऊ में पूरा करने की योजना थी लेकिन यूपी में निकाय चुनाव के कारण मामला टल गया।
विज्ञापन
इसके बाद तीन दिसंबर को यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी के गृहजनपद गोरखपुर में करार की तैयारियां तेज हुई। परिवहन विभाग की तरफ से कागजात भी तैयार कर लिए गए। करार के लिए अपर परिवहन आयुक्त को लखनऊ के लिए रवाना भी कर दिया गया। लेकिन, करार की प्रक्रिया नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि यूपी परिवहन मंत्री के गुजरात चुनाव में व्यस्त होने से करार को कुछ समय के लिए टालने का फैसला किया है।
विज्ञापन
करार को लेकर दोनों तरफ से तैयारी पूरी है। हमारे अधिकारी भी यूपी में थे। कुछ तकनीकी कारणों से करार नहीं हो सका है। जल्द ही नई तारीख तय
करने के बाद इस औपचारिकता को पूरा कर लिया जाएगा।
डी.सेंथिल पांडियन, परिवहन सचिव