फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Ukrand released the first list of 16 candidates, Diwakar Bhatt, former cabinet minister from Devprayag and Pushpesh Tripathi will contest from Dwarahat

उत्तराखंड: उक्रांद ने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, देवप्रयाग से पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट और द्वाराहाट से पुष्पेश त्रिपाठी लड़ेंगे चुनाव

Wed, 22 Dec 2021 08:31 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 22 Dec 2021 08:31 AM IST
सार

उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता विजय कुमार बौड़ाई ने कहा कि दल प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जल्द जारी करेगा। केंद्रीय कार्यालय में मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा कि दल ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसके अलावा कुछ लोग अपने समर्थकों के साथ दल में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand: Ukrand released the first list of 16 candidates, Diwakar Bhatt, former cabinet minister from Devprayag and Pushpesh Tripathi will contest from Dwarahat
काशी सिंह ऐरी - फोटो : fb

विस्तार

उत्तराखंड क्रांति दल ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए कहा कि टिहरी जिले के देवप्रयाग से पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट और द्वाराहाट से पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी चुनाव लड़ेंगे। दल की ओर से पहली सूची में विभिन्न विधानसभा सीटों के लिए 16 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन


उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल जिले की श्रीनगर विधानसभा सीट से मोहन काला, टिहरी गढ़वाल की धनोल्टी विधानसभा सीट से उषा पंवार, पौड़ी गढ़वाल की लैंसडाउन सीट से एपी जुयाल, अल्मोड़ा सीट से भानु प्रकाश जोशी, ऊधमसिंह नगर की काशीपुर विधानसभा सीट से मनोज डोबरियाल, पौड़ी गढ़वाल की यमकेश्वर सीट से शांति प्रसाद भट्ट, रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा सीट से गजपाल सिंह रावत, देहरादून की रायपुर सीट से अनिल डोभाल, देहरादून की ऋषिकेश सीट से मोहन सिंह असवाल, देहरादून जिले की देहरादून कैंट सीट से अनिरुद्ध काला, पौड़ी गढ़वाल की चौबट्टाखाल सीट से विरेंद्र सिंह रावत, टिहरी गढ़वाल की टिहरी सीट से उर्मिला महर सिलकोटी, ऊधमसिंह नगर की किच्छा सीट से जीवन सिंह नेगी और देहरादून की डोईवाला विधानसभा सीट से शिवप्रसाद सेमवाल को दल ने टिकट दिया है।

विज्ञापन

देवेंद्र चमोली बने दल के महामंत्री

उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता विजय कुमार बौड़ाई ने कहा कि दल प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जल्द जारी करेगा। केंद्रीय कार्यालय में मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा कि दल ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसके अलावा कुछ लोग अपने समर्थकों के साथ दल में शामिल हुए हैं। देवेंद्र चमोली को दल में महामंत्री बनाया गया है। जबकि जौनसार चकराता से टीकम राठौर बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ उक्रांद में शामिल हुए। मीडिया से वार्ता के दौरान दल के पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र पंवार, बीडी रतूड़ी, पुष्पेश त्रिपाठी, हरीश पाठक, सुरेंद्र कुकरेती, एपी जुयाल, किशन मेहता, ललित बिष्ट, जय प्रकाश उपाध्याय, सुनील ध्यानी, बहादुर सिंह रावत, प्रमिला रावत, राजेश्वरी रावत, राजेंद्र बिष्ट आदि शामिल रहे।

क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने के हो रहे प्रयास

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि दल की ओर से राज्य आंदोलनकारियों एवं क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए 25 दिसंबर को भिकियासैंण अल्मोड़ा में क्षेत्रीय दलों की बैठक बुलाई गई है। यदि गठबंधन हुआ तो उक्रांद की ओर से कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम वापस भी लिए जा सकते हैं।

प्रत्याशी घोषित न करने पर कुछ ने जताई नाराजगी

उक्रांद के केंद्रीय कार्यालय में प्रत्याशियों की घोषणा के दौरान रुद्रप्रयाग जिले से आए कुछ लोगों ने सूची में उनका नाम न होने पर नाराजगी जताई। दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि लोगों में दल के प्रति रुचि बढ़ रही है। ऐसे में नाराजगी भी जाहिर है।

नाम घोषित करने में दल ने मारी बाजी 

प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित करने और चुनाव घोषणा पत्र जारी करने में उक्रांद ने बाजी मारी है। राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस अब तक अपना चुनावी घोषण पत्र भी जारी नहीं कर सके हैं। जबकि उक्रांद की ओर से अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी भी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed