{"_id":"6931c6cd04c059e3000e9cc6","slug":"uttarakhand-udan-yojana-heritage-heli-service-from-dehradun-to-gauchar-from-december-6-two-flights-will-run-d-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: उड़ान योजना...देहरादून से गौचर तक हेरिटेज हेली सेवा कल से, प्रतिदिन दो फ्लाइट... बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: उड़ान योजना...देहरादून से गौचर तक हेरिटेज हेली सेवा कल से, प्रतिदिन दो फ्लाइट... बुकिंग शुरू
Fri, 05 Dec 2025 01:13 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:13 AM IST
सार
छह सीट क्षमता वाले हेलिकॉप्टर से यह हेलि सेवा चलेगी, जिसके तहत देहरादून से नई टिहरी, नई टिहरी से श्रीनगर, श्रीनगर से गौचर तक जाएंगे। इसी प्रकार, वहां से वापस श्रीनगर, श्रीनगर से टिहरी और टिहरी से देहरादून का रूट होगा।
विज्ञापन
हेली सेवा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उड़ान योजना के तहत देहरादून से गौचर के बीच हेरिटेज एविएशन की हेली सेवा छह दिसंबर से शुरू होने जा रही है। प्रतिदिन दो फ्लाइट चलेंगी, जिनकी टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
छह सीट क्षमता वाले हेलिकॉप्टर से यह हेलि सेवा चलेगी, जिसके तहत देहरादून से नई टिहरी, नई टिहरी से श्रीनगर, श्रीनगर से गौचर तक जाएंगे। इसी प्रकार, वहां से वापस श्रीनगर, श्रीनगर से टिहरी और टिहरी से देहरादून का रूट होगा।
विज्ञापन
Leopard Attack: पौड़ी गढ़वाल में आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश, कैमरा ट्रैप और ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन
पहली फ्लाइट देहरादून एयरपोर्ट से सुबह 10:15 बजे उड़ेगी। इसी प्रकार गौचर से सुबह 11 बजे फ्लाइट उड़ेगी। दूसरी फ्लाइट देहरादून से टिहरी के लिए 2:30 बजे उड़ेगी, इसी प्रकार, गौचर से दूसरी फ्लाइट दोपहर तीन बजे उड़ेगी, जो श्रीनगर, टिहरी होते हुए 3:45 बजे देहरादून पहुंचेगी।