फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Man-eating leopard in Pauri Garhwal ordered to be killed, will be monitored with camera traps and drones

Leopard Attack: पौड़ी गढ़वाल में आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश, कैमरा ट्रैप और ड्रोन से होगी निगरानी

Thu, 04 Dec 2025 08:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Dec 2025 08:24 PM IST
सार

गुलदार के हमले से क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वन संरक्षक गढ़वाल वृत्त एवं प्रभागीय वनाधिकारी को पौड़ी रेंज क्षेत्र के तहत गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने एवं आवश्यकता होने पर ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
Man-eating leopard in Pauri Garhwal ordered to be killed, will be monitored with camera traps and drones
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन विभाग ने पौड़ी गढ़वाल में आदमखोर गुलदार को मारने का आदेश जारी किया है। प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्र ने आदेश में कहा कि पहले गुलदार की पहचान की जाएगी। इसके बाद उसे पकड़ने के प्रयास होगे। अंतिम विकल्प के रूप में उसे मारने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


प्रमुख वन संरक्षक ने जारी आदेश में कहा कि गुलदार के हमले से क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वन संरक्षक गढ़वाल वृत्त एवं प्रभागीय वनाधिकारी को पौड़ी रेंज क्षेत्र के तहत गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने एवं आवश्यकता होने पर ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


Leopard Attack: पौड़ी के गजल्ड गांव में गुलदार ने युवक को मार डाला, 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलदार को पकड़ने के सभी प्रयासों के बाद भी उसके पकड़े न जाने पर अंतिम विकल्प के रूप में उसे मारने की अनुमति दी गई है। आदेश में कहा गया है कि क्षेत्र में कैमरा ट्रैप एवं पीआईपी के माध्यम से गुलदार की निगरानी की जाए। यदि गुलदार को मारने की कार्रवाई की जाती है तो यह कार्रवाई विभागीय कार्मिक की ओर से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed