फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Transport Corporation has started direct bus

Dehradun News: बस सेवा को नहीं मिल रहीं अयोध्या की सीधी सवारियां

Thu, 18 Jan 2024 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Transport Corporation has started direct bus
Iदेहरादून से चार और हरिद्वार से एक सवारी अयोध्या के लिए बस में बैठीI
विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम ने देहरादून और ऋषिकेश-हरिद्वार से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। लेकिन अभी बसों में अयोध्या के लिए सीधी सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। चंद सवारियों को लेकर ही बस अयोध्या के लिए रवाना हो रही हैं। रूट की फुटकर सवारियों से बस अपना खर्च निकाल रही है।

बुधवार को भी बस में अयोध्या की चुनिंदा सवारियां रहीं। देहरादून से चार और हरिद्वार से एक सवारी अयोध्या के लिए बस में बैठी। परिवहन निगम का कहना है, अयोध्या की सवारियां बेशक कम हों, लेकिन बसों का संचालन बंद नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

यह बस रोजाना सुबह साढ़े 11 बजे आईएसबीटी देहरादून से चलकर अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे अयोध्या पहुंचती है। बस का दून से अयोध्या तक का किराया 1095 रुपये रखा गया है। बस के परिचालक रोहित कुमार ने बताया कि अयोध्या के लिए अभी सीधी सवारियां कम मिल रही हैं। पहले दिन देहरादून से अयोध्या के लिए छह सवारियां मिली थीं। बुधवार को पांच सवारियां रहीं, लेकिन नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी की सवारियां आसानी से मिल रही हैं। इसलिए बस घाटे में नहीं चल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iऋषिकेश : 52 सीटर बस में तीन से चार सवारी अयोध्या कीI

ऋषिकेश से अयोध्या जाने के लिए रोडवेज बस को पर्याप्त सवारी नहीं मिल पा रहे हैं। 52 सीटर बस में औसत प्रतिदिन 25 से 30 सवारी ही सफर कर रहे हैं। इनमें अयोध्या के लिए गिनती की सवारियां मिल रही हैं। सोमवार को अयोध्या की मात्र चार सवारियां मिली। ऋषिकेश से संचालित होने वाली बस शाम सात बजे रवाना होती है, जो अगली सुबह 11 बजे अयोध्या पहुंचती है। वहां से शाम 5:30 बजे ऋषिकेश के लिए चलती है, जो दोपहर 2:30 बजे ऋषिकेश पहुंचती है। छह दिनों में बस में हर दिन औसतन 25 से 30 सवारी गई हैं। इनमें अयोध्या की गिनती के यात्री रहे हैं। सोमवार को बस में 25 सवारियों ने यात्रा की और इनमें चार सवारी अयोध्या की थी। ऋषिकेश से अयोध्या तक रोडवेज बस का किराया 1026 रुपये और 970 रुपये हैं। जबकि ट्रेन में ऋषिकेश योगनगरी रेलवे स्टेशन से जनरल किराया 202 रुपये और रिजर्वेशन का करीब 423 रुपये है। ऐसे में सीधे अयोध्या, फैजाबाद जाने वाले यात्री रोडवेज बस के बजाय ट्रेन से सफर करने को सस्ता मान रहे हैं।


I
I

Iअयोध्या के लिए अभी बेशक सवारियां कम हों, लेकिन 22 जनवरी के बाद इसमें बढ़ाेतरी होगी, बस का संचालन किसी भी स्थिति में बंद नहीं किया जाएगा। -संजय गुप्ता, मंडलीय प्रबंधक, परिवहन निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed