उत्तराखंडः नारी निकेतन के फैसले से लेकर स्टेशन में पड़े छापे तक, पढ़ें दिन भर की सभी खबरें एक साथ
उत्तराखंड में नारी निकेतन से संबंधित संवासिनियों के साथ दुष्कर्म व गर्भपात से जुड़े 2015 के मामले में अदालत ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया और नौ आरोपियों को दोषी करार दिया। लोगों के बीच यह खबर चर्चा का विषय बनी रही। इसके अलावा उत्तराखंड की जिन खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा उनमें माता मंदिर रोड पर फायरिंग, सीबीआई का देहरादून रेलवे स्टेशन के क्वार्टरों पर छापा और बदरीनाथ हाईवे पर यातायात प्रभावित होने की जानकारी प्रमुख है। आइए जानते हैं उत्तराखंड की कुछ बड़ी खबरों के बारे में -
नारी निकेतन: संवासिनियों से दुष्कर्म व गर्भपात कराने के मामले में नौ आरोपी दोषी करार, ऐसे हुआ खुलासा
देहरादून नारी निकेतन में दिव्यांग संवासिनियों से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में नौ आरोपियों को अदालत ने दोषी करार दिया है। शासकीय अधिवक्ता संजीव सिसोदिया ने बताया कि आज देहरादून में अपर जिला जज षष्ठम की अदालत में सभी नौ आरोपियों का दोष सिद्ध हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
माता मंदिर रोड पर फायरिंग से हड़कंप, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
माता वाला मंदिर रोड पर देर रात रात 11: 45 पर बुटीक संचालक कामना रोहेला के गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं आरोपियों ने कामना के पति पर भी फायर कर दिया। गोली लगने से मृतका के पति अशोक उर्फ कपिल रोहेला की हालत गंभीर बनी हुई है। रिश्तेदार रिंकू और उसके साथी पर गोली मारने आरोप है। पढ़ें पूरी खबर...
सीबीआई ने देहरादून रेलवे स्टेशन के क्वार्टरों और कैंटोनमेंट में मारा छापा
सीबीआई की टीम ने आज देहरादून रेलवे स्टेशन के क्वार्टरों और कैंटोनमेंट बोर्ड में छापेमारी की कार्रवाई की। बताया गया कि रेलवे के कई अधिकारियों ने अपने सरकारी क्वार्टरों में किरायेदारों को रखा है। बताया गया कि अधिकारी अपने घरों में रहते हैं और विभाग की ओर से अलॉट किए गए क्वाटर्स को किराए पर दे रखे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
लगातार दूसरे दिन बदरीनाथ हाईवे ठप, रोके गए 400 तीर्थयात्री, पैदल लौटना पड़ा
लामबगड़ में चट्टान से आए भारी मलबे के कारण शुक्रवार को दूसरे दिन भी बदरीनाथ हाईवे पर यात्रा वाहनों की आवाजाही ठप रही। बदरीनाथ धाम में रोके गए 400 तीर्थयात्रियों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने लामबगड़ में पैदल आवाजाही करवाकर उनके गंतव्य को भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
तीन सितंबर को होंगे गढ़वाल विवि के छात्रसंघ चुनाव
एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि में छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया स्थगित होने से छात्रों का गुस्सा शुक्रवार को भी शांत नहीं हुआ। गुस्साए छात्र कुलपति के ऑफिस पहुंचे और नारेबाजी की। इसके बाद छात्र रजिस्ट्रार आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। छात्रों का आक्रोश बढ़ता देख विवि ने अपना फैसला बदल लिया। अब पहले की तरह तीन सितंबर को ही छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...