फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBI raids Dehradun railway station quarters

सीबीआई ने देहरादून रेलवे स्टेशन और दोनों कैंट में सीबीआई का छापा, दस्तावेज जब्त

Sat, 31 Aug 2019 09:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 31 Aug 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
CBI raids Dehradun railway station quarters
सीबीआई (फाइल फोटो)

देहरादून में रेलवे स्टेशन, गढ़ी कैंट और क्लेमेंटटाउन कैंट में शुक्रवार को सीबीआई की पांच टीमों ने छापा मारा। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कर्मचारियों के आवासों में दूसरे लोग पाए गए। इतना ही नहीं यहां कई जानकारियों को भी छुपाया गया था।

विज्ञापन


साथ ही शहर की दोनों छावनियों में विभिन्न प्रकार की सामग्रियों की खरीद-फरोख्त में भारी अनियमितताएं पाई गई। करीब 11 घंटे तक चली इस कार्रवाई में सीबीआई ने तीनों जगहों से जरूरी दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जल्द इन मामलों में गिरफ्तारी भी हो सकती है। 
विज्ञापन


देशभर में शुक्रवार को सीबीआई ने 150 संस्थानों में छापे मारे। इसके क्रम में सीबीआई की स्थानीय टीम ने  रेलवे स्टेशन, गढ़ी कैंट और क्लेमेंटटाउन कैंट में घंटों पड़ताल की। शिकायत थी कि स्टेशन परिसर स्थित आवासों में कई व्यवसायिक गतिविधियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्खीबाग स्थित 150 आवासों में पहुंचकर सीबीआई ने इनमें चल रहे गोदाम और इंस्टीट्यूट आदि बंद कराए। उसके बाद टीम ने दस्तावेज कब्जे में लिए और एसपी सीबीआई के सुपुर्द किए। 

इधर, दो टीमों ने गढ़ी और क्लेमेंटटाउन में खरीद-फरोख्त में भारी अनियमितताओं की शिकायत पर छापा मारकर कई दस्तावेज कब्जे में लिए। पता चला कि यहां न तो स्टॉक रजिस्टर मेेंटेन हैं और न ठीक से हिसाब रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक टीम को दोनों कैंट में बड़ी मात्रा में अनियमितता मिली हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों सील किए गए तीन हॉस्टलों की बहाली को भी लेनदेन हुआ है। कैंट बोर्ड में जाने वाली टीमें डीएसपी अनिल चंदोला और आईएमएस नेगी के नेतृत्व में भेजी गईं थीं। जबकि, स्टेशन पर इंस्पेक्टर मनिंद्र सिंह, इंस्पेक्टर शैलेंद्र मयाल, इंस्पेक्टर नवनीत मिश्रा आदि शामिल थे। 

बड़े अधिकारी भी घेरे में 
सूत्रों के मुताबिक रेलवे के आवासों के मामले में कुछ बड़े अफसर भी जांच के घेरे में आ सकते हैं। अधिकारियों से कर्मचारियों को आवास आवंटन की सूची तलब की गई है। साथ ही दून में जो कर्मचारी अपने घरों में रह रहे हैं उनके बारे में भी पड़ताल की जा रही है। 

देशभर में चल रहे छापों के क्रम में देहरादून में भी कार्रवाई की है। इस दौरान तीनों जगहों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। अवलोकन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-अखिल कौशिक, एसपी सीबीआई 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed