फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   firing at dehradun mata mandir road wife dies husband injured

देहरादूनः माता मंदिर रोड पर फायरिंग से हड़कंप, पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Fri, 30 Aug 2019 09:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 30 Aug 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
firing at dehradun mata mandir road wife dies husband injured
मौके पर पहुंचे एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

धर्मपुर स्थित माता मंदिर रोड पर बृहस्पतिवार देर रात घर में घुसकर बुटीक संचालिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि पति पेट में गोली लगने से घायल हो गया। आंख के पास गोली लगने के कारण महिला का सिर उड़ गया है। घायल पति ने घर से बेदखल अपने रिश्तेदार और उसके दो साथियों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने रिश्तेदार और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, हत्या और जानलेवा हमले को लेकर वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस कई बिंदु़ओं पर जांच पड़ताल में जुटी है।  

विज्ञापन


नेहरू कालोनी के माता मंदिर रोड निवासी अशोक उर्फ कपिल रोहिल्ला ट्रांसपोर्ट और उसकी पत्नी कामना रोहिल्ला बुटीक सेंटर के अलावा ब्यूटी पार्लर चलाती थी। बृहस्पतिवार रात साढ़े बारह बजे के करीब नितिन रोहिल्ला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी भाभी कामना रोहिल्ला (32) घर में मृत अवस्था में पड़ी है, जबकि भाई अशोक पेट में गोली लगने के कारण बेहोश पड़ा है।

विज्ञापन

एफएसएल की टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्यों का संकलन किया

सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी, एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ जया बलूनी मौके पर पहुंचे। कामना अपने बेडरूम के बिस्तर पर पड़ी थी। बाएं आंख की तरफ उसे गोली मारी गई थी। जबकि अशोक गोली लगने के बाद ड्राइंग रूम में अपनी तीन साल की बेटी के साथ जमीन पर बैठा हुआ था। परिजनों की मदद से अशोक को तत्काल श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही एफएसएल की टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्यों का संकलन किया गया। 

एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि अशोक का कहना है कि रात करीब 12 बजे वह सोेने की तैयारी में थे। उसी दौरान उसका रिश्तेदार अजय वर्मा उर्फ रिंकू अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया। उन्होंने विरोध किया तो रिंकू ने पानी पीने के बाद जाने की बात कही। अशोक किचन में पानी लेने गया तो रिंकू ने कामना को गोली मार दी। अशोक किचन से दौड़कर आया तो रिंकू ने उसके पेट में भी गोली मारी दी। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। अशोक ने सबसे पहले भाई नितिन रोहिल्ला को फोन पर घटना की जानकारी दी। कामना रोहिल्ला के भाई की तहरीर पर रिंकू और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, कामना के भाई ने अशोक के परिजनों पर भी संदेह जताया है। पुलिस के अनुसार मौके से एक बुलेट, दो खोखे और एक कारतूस बरामद हुआ है।  

डीवीआर भी ले गए आरोपी

रोहिल्ला परिवार ने बुटीक और सैलून के बाहर और अंदर कई सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। आरोप है कि हत्या करने आए लोग कैमराें का डीवीआर भी उठाकर ले गए। शायद उन्हें पहले से सीसीटीवी कैमरों की जानकारी थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस को अभी तक कोेई मदद नहीं मिली है। 

हत्या में जेल जा चुका है रिंकू
बुटीक संचालिका कामना रोहिल्ला की हत्या और पति अशोक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में नामजद अजय उर्फ रिंकू काफी समय रोहिल्ला दंपति के साथ रहा है। रिंकू घायल अशोक की बुआ की देवरानी का बेटा है। रिंकू डालनवाला क्षेत्र में हुई एक हत्या में जेल जा चुका है। यह भी पता चला है कि अशोक रोहिल्ला मूल रूप से मेरठ के सरधना का रहने वाला है। अशोक और कामना मिलकर बुटीक और सैलून के साथ किट्टी चलाते थे। किट्टी सदस्यों की रकम के अलावा इन पर लाखों रुपये का लोन भी चल रहा है।  

विज्ञापन

साढे़ दस बजे घर लौटा था परिवार

अशोक रोहिल्ला पत्नी कामना और बेटी के साथ बृहस्पतिवार रात साढे़ दस बजे घर पहुंचा था। कामना पहले मायके गई थी। इसके बाद वे कहीं और भी गए थे और फिर घर लौटै। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी आरोपी पहले से घात लगाए बैठे थे।  

बुटीक संचालिका कामना रोहिल्ला की हत्या और पति अशोक पर जानलेवा हमले के मामले में अजय उर्फ रिंकू वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिंकू के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस कई अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
-श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed