उत्तराखंड: तीन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार और कोरोना जांच फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
इस साल उत्तराखंड की तीन प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जा रहा है। वहीं, हरिद्वार महाकुंभ के दौरान कोरोना जांच फर्जीवाडे़ के मामले में आरोपी मैक्स कॉरपोरेट सोसायटी के पार्टनर शरद और मल्लिका पंत को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी सरकार पर सार्वजनिक कार्यक्रमों के भाजपाईकरण करने का आरोप लगाया है। वहीं, हरियाणा की तर्ज पर वेतनमान समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तराखंड के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मियों ने सचिवालय कूच किया। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
Padma Awards 2021: उत्तराखंड की तीन हस्तियों को दिए गए पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति कोविंद ने किया सम्मानित
उत्तराखंड की पांच प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जा रहा है। सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हैस्को प्रमुख पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी को प्रदूषण, जबकि पर्यावरणविद कल्याण सिंह और डॉ.योगी एरन को पद्श्री सम्मान देकर सम्मानित किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कुंभ कोरोना जांच फर्जीवाड़ा: मैक्स कॉरपोरेट सोसाइटी के पार्टनर शरद और मल्लिका पंत गिरफ्तार
हरिद्वार महाकुंभ के दौरान कोरोना जांच फर्जीवाडे़ के मामले में आरोपी मैक्स कॉरपोरेट सोसायटी के पार्टनर शरद और मल्लिका पंत को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी दिल्ली से की गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: एनएचएम संविदा कर्मियों ने किया सचिवालय कूच, प्रदर्शन में दिखी भारी भीड़, तस्वीरें...
राज्य में कार्यरत एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन ने हरियाणा की भांति वेतनमान का लाभ देने, एनएचएम में आउट सोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति प्रक्रिया को समाप्त कर राज्य एवं जिला स्वास्थ्य समिति से नियुक्तियां देने की मांग को लेकर सोमवार को सचिवालय कूच किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Chhath puja 2021: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू चार दिवसीय छठ पर्व, बन रहे कई योग
लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय खाय के साथ आज (सोमवार) से शुरू हो गया है। छठ महापर्व के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। महापर्व छठ के अनुष्ठान पर ग्रह गोचरों का शुभ संयोग बन रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: हरीश रावत ने सरकार पर लगाया सार्वजनिक कार्यक्रमों के भाजपाईकरण करने का आरोप, कहा ये
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी सरकार पर सार्वजनिक कार्यक्रमों के भाजपाईकरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को भी सरकार ऐसा ही करने जा रही है। कहा कि देहरादून में आयोजित हुनर हाट के कार्यक्रम में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
कोरोना टीका लगा नहीं, आने लगे मैसेज
कोविड टीकाकरण के बाद डेटा ऑनलाइन फीड करने में लापरवाही बरती जा रही है। हाल यह है कि कोविड का बिना टीका लगवाए ही लोगों के पास मैसेज भेजे जा रहे हैं। इससे लोग हैरत में पड़ रहे हैं कि वास्तविक रूप से कैसे टीका लगवाएंगे।
जिला प्रशासन की ओर से कोविड टीकाकरण करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पहली डोज लगाने के बाद अब प्रशासन की ओर से दूसरी डोज पर जोर है, लेकिन टीकाकरण करने में लापरवाही सामने जा रही है। टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से ऑनलाइन डेटा फीड करते समय गलत मोबाइल और आधार कार्ड नंबर दर्ज हो रहे हैं। इससे उन लोगों के पास मैसेज पहुंच रहे हैं, जिनको दूसरी डोज लगी ही नहीं है।
तेल्लीवाला गांव निवासी प्रियंका रानी के पास भी ऐसा ही मैसेज पहुंचा तो वह हैरान हो गईं। उनको कोविशील्ड की दूसरी खुराक का समय सात नवंबर को पूरा हुआ। सात नवंबर को ही संयुक्त चिकित्सालय रुड़की से मैसेज उनके मोबाइल नंबर पर पहुंचा कि उन्हें दूसरी डोज लग गई है। उन्होंने मामले की शिकायत सीएओ ऑफिस में की। वहां से टीकाकरण करने का आश्वासन दिया गया। ऐसा ही एक मामला टीकाकरण की नोडल अधिकारी डॉ. कोमल सिंह के पास भी पहुंचा है।
डॉ. कोमल सिंह का कहना है कि गलत मोबाइल और आधार कार्ड ऑनलाइन भरने से ऐसा हो रहा है। ऐसे लोगों का टीकाकरण कराया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के दौरान ऑनलाइन जानकारियां अपलोड करने में सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।