फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2021: Harish Rawat accused government of doing public programs BJP version of

उत्तराखंड: हरीश रावत ने सरकार पर लगाया सार्वजनिक कार्यक्रमों के भाजपाईकरण करने का आरोप, कहा ये

Mon, 08 Nov 2021 02:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 08 Nov 2021 02:41 PM IST
सार

 हरीश रावत ने सीधे तौर पर कहा कि राज्य सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया और शीतकाल में गैरसैंण सत्र करने जा रही है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2021: Harish Rawat accused government of doing public programs BJP version of
harish rawat, congress - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी सरकार पर सार्वजनिक कार्यक्रमों के भाजपाईकरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को भी सरकार ऐसा ही करने जा रही है। कहा कि देहरादून में आयोजित हुनर हाट के कार्यक्रम में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हरीश रावत ने सीधे तौर पर कहा कि राज्य सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया और शीतकाल में गैरसैंण सत्र करने जा रही है।

विज्ञापन


भाजपा शासित राज्यों में गवर्नर केंद्र सरकार का भोंपू
इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने सैनिक सम्मान यात्रा पर बधाई दी, लेकिन सीधे तौर पर कहा कि उसका भी भाजपाईकरण किया जा रहा है। यहां तक की राज्यपाल को भी उसमें पैदल चलाया जा रहा है। वहीं राज्यपाल पर भी निशाना साधते हुए हरीश रावत ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में गवर्नर केंद्र सरकार का भोंपू होता है।
विज्ञापन


हरीश रावत ने साफ तौर पर कहा कि आगामी 29 नवंबर को कांग्रेस गैरसैंण में बड़ी रैली करेगी। उनके अनुसार यह अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। कहा कि सरकार बताए कि उन्होंने गैरसैंण के विकास के लिए क्या काम किया?  सचिवालय निर्माण और आवासीय भवनों के निर्माण का पैसा कहां है? यह भी सरकार बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कितने लोगों ने और किन-किन लोगों ने जमीन खरीदी बताएं
कहा कि हम मुख्यमंत्री से यह भी जानना चाहेंगे कि हमने भराड़ीसैंण को नोटिफाइड एरिया बना दिया था, ताकि राजधानी के रूप में उसको विकसित किया जाए तो बीजेपी सरकार में उसको क्यों डिनोटिफाइड किया। सरकार वह लिस्ट भी दे कि वहां कितने लोगों ने और किन-किन लोगों ने जमीन खरीदी है, उन सब की लिस्ट सार्वजनिक करें।



हरीश रावत ने कहा कि भराड़ीसैंण के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। उनका क्या हुआ? इसको लेकर भी सरकार जवाब दे। कहा कि वह अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो पहले गैरसैंण को राजधानी घोषित करेंगे। हालांकि हमारे तमाम नेता कह चुके हैं कि सत्ता में आने के बाद गैरसैंण को राजधानी बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed