{"_id":"6126336a8ebc3e79b74f90b1","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-25-august-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद दो जगह फटा बादल और कांग्रेस में घमासान, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद दो जगह फटा बादल और कांग्रेस में घमासान, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Wed, 25 Aug 2021 05:53 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 25 Aug 2021 05:53 PM IST
सार
पंजाब के कुछ विधायकों ने बुधवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का रुख किया। वहीं, भारी बारिश के बाद देहरादून और ऋषिकेश में बादल फट गया। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में एक सितंबर से पांचवीं तक के स्कूल खुल सकते हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और निजी स्कूलों के बीच हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है। उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए बड़ी घोषणा की। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस: देहरादून में नाराज विधायकों की बैठक खत्म, हरीश रावत बोले- पंजाब सरकार को कोई खतरा नहीं
पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और कुछ अन्य नेताओं द्वारा खुले तौर पर कैप्टन को हटाए जाने की मांग उठाए जाने के बाद एक बार फिर पंजाब की राजनीति में भूचाल आ गया। मंगलवार को उठे इस सियासी तूफान के बाद अब पंजाब के कुछ विधायकों ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का रुख किया। क्योंकि राज्य प्रभारी हरीश रावत इस समय देहरादून में हैं।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम: राजधानी में कई घंटों से हो रही झमाझम बारिश, देहरादून के बाद ऋषिकेश में भी फटा बादल
उत्तराखंड में आज अधिकतर इलाकों में मौसम खराब है और बादल छाए हुए हैं। बुधवार की सुबह देहरादून में तड़के बारिश हुई। सुबह नौ बजे एक बार फिर झमाझम बारिश हुई और फिर बादल छा गए। सहस्रधारा में जलभराव की सूचना मिली।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: एक सितंबर से खुल सकते हैं 5वीं तक के स्कूल, हल्द्वानी में एमबीबीएस की पांच छात्राएं निकलीं कोविड पॉजिटिव
प्रदेश में एक सितंबर से पांचवीं तक के स्कूल खुल सकते हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे और निजी स्कूलों के बीच हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है। प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. प्रेम कश्यप ने कहा कि यूपी में पांचवीं तक के स्कूल खुल गए हैं। उत्तराखंड में भी स्कूल खुलने चाहिए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड विस मानसून सत्र: तीसरा दिन आज, सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों को मुख्यमंत्री ने दी सौगात
उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री धामी ने सदन में कहा कि राज्य के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों व पेंशनरों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड में तबाही: देर रात देहरादून में फटा बादल, घरों में घुसे पत्थर और मलबा, बर्बादी का मंजर तस्वीरों में...
राजधानी देहरादून के संतला देवी क्षेत्र में मंगलवार रात बादलों ने तबाही ला दी। यहां बादल फटने से बर्बादी का मंजर पसर गया। वहीं इससे पहले मंगलवार को दिनभर देहरादून में बारिश का दौर चल रहा था जो देर रात तक जारी रहा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...