फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 23 July 2021

उत्तराखंड: फेरबदल के बाद कांग्रेस में उठे विरोध के सुर और रुद्रपुर में मुख्यमंत्री का रोड शो, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Fri, 23 Jul 2021 06:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 23 Jul 2021 06:14 PM IST
सार

यहां एक क्लिक में पढ़ें 23 जुलाई की उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 23 July 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार देर रात उत्तराखंड कांग्रेस में फेरबदल के बाद अब पार्टी के अंदर विरोध के सुर भी मुखर हो रह हैं। वहीं आज रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड शो था। इस दौरान जहां उनके समर्थक उत्साह से भरे नजर आए तो वहीं दूसरी ओर किसानों ने सीएम के दौरे का विरोध किया। पढ़ें राज्य की कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन


फेरबदल के बाद उत्तराखंड कांग्रेस में विरोध
पहले धारचूला विधायक हरीश धामी द्वारा चुनाव कमेटी की कुछ नई नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए पार्टी छोड़ने की धमकी देने की चर्चा थी और कांग्रेसी नेता हरीश धामी के बाद अब विकासनगर के पूर्व विधायक नवप्रभात ने भी इस फेरबदल का विरोध जताया है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर में मुख्यमंत्री का रोड शो, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, किसानों ने किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार से ऊधमसिंह नगर जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा। शक्रवार को जब मुख्यमंत्री रुद्रपुर पहुंचे तो किसानों ने उनके दौरे का विरोध किया। उन्होंने काले झंडों के साथ सीएम और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस किसानों को गिरफ्तार कर गदरपुर ले गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


चमधार में नौ घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, 24 घंटे में मध्यम बारिश की संभावना
श्रीनगर के चमधार में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को फिर नौ घंटे के लिए अवरुद्ध हो गया था, जिसे दोपहर बाद यातायात के लिए खोल दिया गया। बता दें कि गुरुवार को भी यहां मार्ग 10 घंटे बाधित रहा था। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

गोपेश्वर: किराया जमा न करने पर पालिका ने दुकानें और आवास किए सील
नगर पालिका क्षेत्र गोपेश्वर में पांच साल से आवंटित दुकानों और आवासों का किराया जमा न करने पर शुक्रवार को नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए पांच आवंटित दुकानों और आवासों को सील कर दिया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

कोटद्वार: मित्र पुलिस की क्रूरता आई सामने, थाने में पिटाई के बाद युवक की मौत
कोटद्वार के कालागढ़ में मित्र पुलिस की क्रूरता से युवक की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि थाने में पिटाई के बाद उक्त युवक की मौत हुई है। शुक्रवार की सुबह युवक के परिजन थाने के बाहर पहुंचे और शव को रख कर खूब हंगामा किया। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed