फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Monsoon Update: 25 and 26 july heavy rain alert

उत्तराखंड मौसम: चमधार में नौ घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, 24 घंटे में मध्यम बारिश की संभावना

Fri, 23 Jul 2021 04:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 23 Jul 2021 04:14 PM IST
सार

पहाड़ों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने से ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग सहित 163 मोटर मार्ग बंद हो गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update: 25 and 26 july heavy rain alert
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमधार में बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, और नैनीताल में अगले 24 घंटों में तेज बारिश और राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


हालांकि शुक्रवार को फिलहाल दून में मौसम साफ है। वहीं श्रीनगर के चमधार में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को फिर नौ घंटे के लिए अवरुद्ध हो गया था, जिसे दोपहर बाद यातायात के लिए खोल दिया गया। बता दें कि गुरुवार को भी यहां मार्ग 10 घंटे बाधित रहा था। चंपावत-टनकपुर हाईवे शुक्रवार सुबह 9:30 बजे यातायात के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड: बड़ेथी के पास पहली ही बारिश में ऑल वेदर रोड का 200 मीटर हिस्सा धंसा
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगतल में छह घंटे बाधित रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे 
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे गंगतल में पहाड़ी से गिरे भारी मलबे के कारण छह घंटे अवरुद्ध रहा। इस दौरान यातायात को मार्ग पर तिलवाड़ा-बेंजी व गंगानगर-तैला मोटर मार्ग पर डायवर्ट किया गया। इस दौरान लोगों को कई किमी अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। शुक्रवार सुबह 6 बजे सिल्ली के पास गंगतल महादेव के सामने पहाड़ी से भारी मलबा व बोल्डर गौरीकुंड हाईवे पर गिर गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची एनएच व कार्यदायी संस्था ने मशीनों से मलबा साफ करने का काम शुरू किया लेकिन रुक-रुककर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण कार्य में दिक्कत होती रही।

इस दौरान प्रशासन के निर्देश पर यातायात को तिलवाड़ा-बेंजी मोटर मार्ग पर डायवर्ट किया गया लेकिन यह मार्ग भी कुछ समय बाद तिलवाड़ा के समीप मलबा आने से बंद हो गया। इसके बाद यातायात को गंगानगर मार्ग पर डायवर्ट किया गया। दोपहर बाद 1.36 बजे गौरीकुंड हाईवे पर मलबा साफ करके यातायात बहाल कर दिया गया। उधर, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे नरकोटा व सिरोहबगड़ में दिनभर में कई बार बाधित होता रहा। वहीं, जिले में तीन संपर्क मोटर मार्ग भी बंद पड़े हैं।

25-26 जुलाई को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में होगी बहुत भारी बारिश
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 25-26 जुलाई को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

बारिश से आफत: 35 घंटे बाद खुला टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे, लेकिन खतरे से खाली नहीं आवाजाही, तस्वीरें...

देवाल: लोहाजंग-वांण सड़क दो घंटे रही बंद 

मलबा आने से लोहाजंग-वांण सड़क दो घंटे बंद रही। हीरा पहाड़ी, हीरा बुग्याली, खिलाप सिंह, गोपाल सिंह आदि ने मलबा साफ कर फंसे वाहनों को निकाला गया। लोगों ने कहा कि भारी बारिश से सड़क बंद हो जाती है।

जिससे लाटू देवता मंदिर पहुंचे श्रदांलु फंस जाते हैं। बारिश में सड़क पर गिरे पत्थरों को लोग ही हटाते हैं। उन्होंने लोहाजंग- वाण सड़क के लिए बरसात में एक जेसीबी की व्यवस्था करने की मांग की। लोनिवि के ईई सतबीर यादव ने कहा कि जेसीबी मशीन पलबरा सड़क पर चली गई थी। यहां एक जेसीबी मशीन भेजी जाएगी। 

शनिवार और रविवार भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना
वहीं आईएमडी ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि 22-23 जुलाई को उत्तराखंड में छिटपुट वर्षा जारी रहेगी, लेकिन शनिवार और रविवार को इन राज्यों के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed