Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now all schools in the state will have to do self-assessment and will get grades

Dehradun News: अब प्रदेश के सभी स्कूलों को करना होगा स्व मूल्यांकन, मिलेगा ग्रेड

Sun, 22 Nov 2026 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Now all schools in the state will have to do self-assessment and will get grades
देहरादून। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को अब स्व मूल्यांकन करना होगा। इसके लिए 321 सवालों की प्रश्नावली तैयार की गई है। स्कूलों को इस प्रश्नावली के आधार पर तीन विकल्पों में अपनी स्थिति का आकलन करना होगा। इस पहल का उद्देश्य स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर सुधार की दिशा तय करना है।
विज्ञापन

एससीईआरटी की निदेशक बंदना गर्ब्याल के मुताबिक राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण के तहत स्कूलों के स्व मूल्यांकन के लिए एससीईआरटी की ओर से प्रस्ताव तैयार कर इसे शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने पर स्कूल ऑनलाइन मूल्यांकन करेंगे। इसकी जांच के लिए स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। स्व मूल्यांकन के लिए 963 अंक रखे गए हैं। इसके माध्यम से देखा जाएगा कि स्कूलों में जरूरी बुनियादी सुविधाएं हैं या नहीं, यदि हैं तो क्या उनका इस्तेमाल हो रहा है। शिक्षकों और कर्मचारियों की तैनाती, भवन, खेल मैदान आदि सभी मानकों को देखा जाएगा। इसके माध्यम से स्कूलों की वर्तमान स्थिति, उनकी उपलब्धियों और सुधार की जरूरतों का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर स्कूलों को ग्रेड दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed