फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 22 November 2021

उत्तराखंड: शहीद मेजर विभूति को मरणोपरांत मिला शौर्य चक्र, मसूरी में फायरिंग से हड़कंप, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Mon, 22 Nov 2021 04:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Nov 2021 04:56 PM IST
सार

मसूरी में गाड़ी साइड करने को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच हुए विवाद में फायरिंग हो गई। वहीं, पुलवामा में पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 22 November 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड सरकार की नई खेल नीति के प्रस्ताव पर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मुहर लगेगी। वही, द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट विधि-विधान से शीतकाल के लिए सुबह 8:30 बजे बंद कर दिए गए।  पढ़ें कुछ और खबरें...

विज्ञापन


मसूरी: गाड़ी साइड करने को लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों में हाथापाई और फायरिंग, मचा हड़कंप, तस्वीरें
मसूरी शहर के रियाल्टो के पास गाड़ी साइड करने को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में हाथपाई भी हुई और आरोप है कि मसूरी घूमने आए कुछ लोगों ने इस बीच फायरिंग भी की।जिससे हड़कंप मच गया। विवाद बढ़ता देख आस-पास के लोग एकत्र हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


Gallantry Awards 2021: पांच आतंकियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र
पुलवामा में पांच आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। सोमवार को दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल और मां ने राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


उत्तराखंड: गन्ना पेराई सत्र का उद्धाटन करने पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र तो उनके वाहन के आगे लेट गए किसान, तस्वीरें
गन्ना पेराई सत्र का उद्धाटन करने पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसान त्रिवेंद्र सिंह के वाहन के आगे लेट गए। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून जिले के डोईवाला में गन्ना पेराई सत्र का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान किसान उनके वाहन के सामने लेट गए और धरना प्रदर्शन किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: कल आएगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, खिलाड़ियों के हित के लिए होंगे कई प्रावधान
उत्तराखंड सरकार की नई खेल नीति के प्रस्ताव पर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मुहर लगेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में यह खुलासा किया है। राज्य की नई खेल नीति में राज्य के खिलाड़ियों के हित के लिए कई प्रावधान होंगे। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड पंचकेदार: आज शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट
आज सोमवार को द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट विधि-विधान से शीतकाल के लिए सुबह 8:30 बजे बंद कर दिए गए। बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए गौंडार पहुंचेगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed