{"_id":"61486deb3a8691559a055783","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-20-september-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चमोली में बादलों ने मचाई तबाही और ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चमोली में बादलों ने मचाई तबाही और ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Mon, 20 Sep 2021 04:56 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 20 Sep 2021 04:56 PM IST
सार
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। सोमवार को चमोली जिले में बादलों ने कहर बरपाया। वहीं, टिहरी प्रशासन की हरी झंडी मिलने के बाद ऋषिकेश में राफ्टिंग शुरू हो गई है। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिमा के श्राद्ध के साथ ही सोमवार से पितृपक्ष शुरू हो गए हैं। हरिद्वार के गंगा घाटों पर लोगों ने स्नान किया और पितरों का पूजन किया। वहीं, चारधाम यात्रियों को मार्ग की बाधाओं के अलावा मौसम की दुश्वारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
Uttarakhand Cloudburst: चमोली में फटा बादल, बाढ़ में बहीं मजदूरों की झोपड़ियां, तस्वीरों में देखें
मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में पूरे हफ्ते बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी बीच सोमवार को चमोली जिले में बादलों ने कहर बरपाया। पंंती कस्बे में बादल फटने से मंगरीगाड़ बरसाती नाला उफान पर आ गया। तेज बहाव में कर्णप्रयाग ग्वालदम हाईवे के पास लगी बीआरओ के मजदूरों की झोपड़िया बह गईं।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
ऋषिकेश: आज से शुरू हुआ गंगा में राफ्टिंग का रोमांच भरा सफर, राफ्ट संचालकों के चेहरे खिल उठे
टिहरी प्रशासन की ओर से गंगा में राफ्टिंग को हरी झंडी मिल गई है। इससे राफ्ट संचालकों के चेहरे खिल उठे हैं। पितृ पक्ष शुरू होने से पूर्व राफ्ट संचालकों ने खारास्रोत में गंगा पूजन कर दिया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से रविवार को राफ्ट का संचालन शुरू नहीं हुआ।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: नैनीताल के शेरवुड स्कूल के छह छात्र हुए हादसे का शिकार, दिल्ली के हैं सभी घायल
उत्तराखंड के बाजपुर में एक सड़क हादसे में नैनीताल के शेरवुड स्कूल के छह छात्र घायल हाे गए हैं। सभी छात्र दिल्ली निवासी हैं। जानकारी के मुताबिक ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में हुए सड़क हादसे में नैनीताल शेरवुड स्कूल के छह छात्र गंभीर रूप से घायल हाे गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
हरिद्वार: पूर्णिमा के श्राद्ध के साथ पितृपक्ष शुरू, लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर किया पितरों का पूजन, तस्वीरें
पूर्णिमा के श्राद्ध के साथ ही सोमवार से पितृपक्ष शुरू हो गए हैं। हरिद्वार के गंगा घाटों पर लोगों ने स्नान किया और पितरों का पूजन किया। श्राद्ध पक्ष में पूर्वजों की आत्मशांति के लिए 16 दिनों तक नियम पूर्वक कार्य करने का विधान है। आचार्य डॉ. सुशांत राज के अनुसार भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष का आरंभ होता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
मौसम अपडेट: ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ा, चारधाम यात्री रहें सावधान, उत्तराखंड में पूरे हफ्ते होगी बारिश
चारधाम यात्रियों को मार्ग की बाधाओं के अलावा मौसम की दुश्वारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऊंची पहाड़ियों और चारधाम क्षेत्र में हल्की बर्फबारी की वजह से मौसम ठंडा भी हो सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले हफ्ते में लगभग हर दिन बारिश के आसार हैं। वहीं देहरादून में दोपहर बाद मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...