{"_id":"616421898ebc3ea66110589b","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-11-october-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी और कैड़ा के भाजपा में शामिल होने पर बवाल, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी और कैड़ा के भाजपा में शामिल होने पर बवाल, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Mon, 11 Oct 2021 05:12 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 11 Oct 2021 05:12 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं, भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने को भाजपा कार्यकर्ता पचा नहीं पा रहे हैं। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी जिले के पुरोला में सोमवार की सुबह एक घर में आग लग गई। वहीं, आरएसएस सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि शादी के लिए हो रहे धर्म परिवर्तन पर चिंता जाहिर की है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य बेटे सहित कांग्रेस में शामिल
उत्तराखंड विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस की सदस्यता लेकर दोनों नेताओं ने घर वापसी कर ली है।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने पर बवाल, कार्यकर्ताओं की दो टूक- बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया तो होगा विरोध
भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने को भाजपा कार्यकर्ता पचा नहीं पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कैड़ा के भाजपा में शामिल होने के बाद नाराजगी जताते हुए सोमवार को भीमताल में बैठक की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
संघ प्रमुख भागवत बोले: शादी के लिए हिंदू लड़के और लड़कियां धर्म कैसे बदल रहे हैं? ये सरासर गलत
आरएसएस सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि शादी के लिए हो रहे धर्म परिवर्तन पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि शादी के लिए धर्म परिवर्तन कैसे होता है? हिंदू लड़के और लड़कियां दूसरे धर्म में कैसे बदल रहे हैं? छोटे-छोटे स्वार्थों के लिए ऐसा हो रहा है। ऐसा करने वाले लड़के-लड़कियां गलत कर रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तरकाशी: पुरोला में धू-धू कर जल उठा घर, अंदर रखा सारा सामान हुआ स्वाह, हड़कंप
उत्तरकाशी जिले के पुरोला में सोमवार की सुबह एक घर धू-धू कर जल उठा। शहर में बीचों-बीच घर में लगी आग से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि हर कोई सहम गया। जानकारी के मुताबिक पुरोला नगर के कोर्ट रोड में एक आवासीय भवन में आग लग गई। आग से घर में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया। यह देवदार का बहुत पुराना भवन था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
अमर उजाला खास: उत्तराखंड में गहरा सकता है बिजली का संकट, दाम बढ़ने से खरीद रोकी
कोयला आधारित बिजली संयंत्रों से बिजली उत्पादन प्रभावित होने और दिल्ली में बिजली संकट की खबरों के बीच उत्तराखंड में भी बिजली संकट गहरा सकता है। राष्ट्रीय स्तर पर बिजली के दामों में पिछले चार दिन में तीन गुना की बढ़ोतरी हो गई है, जिसके बाद (उत्तराखंड पावर काॅरपोरेशन लि.) यूपीसीएल ने बिजली खरीद पर रोक लगा दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...