फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Ruckus over Ram Singh Kaida BJP joining, workers says If ticket given to outsider, they do protest

उत्तराखंड: राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने पर बवाल, कार्यकर्ताओं की दो टूक- बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया तो होगा विरोध

Mon, 11 Oct 2021 02:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 11 Oct 2021 02:38 PM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक को भले ही पार्टी में शामिल कर लिया गया हो, लेकिन विधानसभा चुनाव में टिकट तो कार्यकर्ता को ही देना होगा।

विज्ञापन
uttarakhand news: Ruckus over Ram Singh Kaida BJP joining, workers says If ticket given to outsider, they do protest
राम सिंह कैड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने को भाजपा कार्यकर्ता पचा नहीं पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कैड़ा के भाजपा में शामिल होने के बाद नाराजगी जताते हुए सोमवार को भीमताल में बैठक की।

विज्ञापन


कार्यकर्ता खुलकर विरोध करेंगे
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक को भले ही पार्टी में शामिल कर लिया गया हो, लेकिन विधानसभा चुनाव में टिकट तो कार्यकर्ता को ही देना होगा। साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा अगर पार्टी ने बाहरी व्यक्ति को टिकट दिया तो कार्यकर्ता खुलकर विरोध करने के साथ उसका सपोर्ट नहीं करेगा।
विज्ञापन


विधायक कैड़ा के किसी भी कार्यक्रम में कार्यकर्ता शामिल नहीं होंगे
पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्टी ने उस विधायक को शामिल किया है, जिसका हमने पांच साल विरोध किया और जिसने हमारे कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में रोष है। साथ ही कहा कि विधायक कैड़ा के किसी भी कार्यक्रम में कार्यकर्ता शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि कार्यकर्ता ने पार्टी के लिए पूरी जी जान लगाकर सेवा की है। ऐसे में कुछ दिन पहले पार्टी में आए व्यक्ति को टिकट दिए जाने का विरोध किया जाएगा। वहीं बैठक में तमाम कार्यकर्ताओं ने खुले शब्दों में कहा कि बाहरी व्यक्ति को पार्टी से टिकट देने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है।


बैठक में अधिकांश कार्यकर्ता ओखलकांडा ब्लॉक से शामिल रहे। इस दौरान भीमताल मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, धारी मंडल अध्यक्ष कैलाश गुणवंत, आलम नगदली, चतुर बोरा, खीम सिंह, आशु पाठक, आनंदमणी भट्ट, हेमा पढ़ालनी, बीना देवड़ी, दीपशिखा बिष्ट, पुष्पा मेलकानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed