फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Top 5 News Today 09 September 2021

उत्तराखंड: बारिश से कई जगह हाईवे बंद और यहां कर्मचारियों के लिए लागू हुआ ड्रेस कोड, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...

Thu, 09 Sep 2021 05:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Sep 2021 05:07 PM IST
सार

बागेश्वर में डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उचित ड्रेस कोड में कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बारिश के बाद पहाड़ी इलाकों में परेशानी बढ़ गई है। मलबा आने से कई जगह हाईवे बंद हैं। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Top 5 News Today 09 September 2021
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के कई साल बाद भी उत्तराखंड प्रदेश के बड़कोट में आठ गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। वहीं, इंसानी गतिविधियां कम होने से हिमालयी क्षेत्र पुराने स्वरूप में लौटने लगा है। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: मुख्यमंत्री ने नैना देवी मंदिर में की पूजा, नए भू-कानून के संबंध में कही ये बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार की सुबह नैनीताल स्थित मां नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कार से हल्द्वानी ओर की रवाना हो गए। नैनीताल में घना कोहरा लगा होने और मौसम की खराबी के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: इस जिले के डीएम ने राजकीय कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर लगाया प्रतिबंध
बागेश्वर के जिला मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने राजकीय कर्मचारियों के जींस, टी-शर्ट पहनकर कार्यालय आने पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उचित ड्रेस कोड में कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


उत्तराखंड मौसम: ऑरेंज अलर्ट के बीच अधिकतर इलाकों में हुई बारिश, बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे बंद
उत्तराखंड के अधिकतर पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को तड़के से रुक-रुक कर बारिश हुई। इस वजह से बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा आने से बंद हो गया है। वहीं, मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में राज्य के कई पर्वतीय इलाकों में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

उत्तराखंड: आजादी के कई साल बाद भी जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे लोग, तस्वीरें बेहद खतरनाक
आजादी के कई साल बाद भी उत्तराखंड प्रदेश के बड़कोट में आठ गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। बड़कोट से आई इन तस्वीरों को देख आप अंदाजा लगा पाएंगे कि ग्रामीण रोजाना अपना जीवन जोखिम में डालकर कैसे आवाजाही कर रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Himalaya Diwas 2021: मानवीय हस्तक्षेप रुका तो और भी दमक उठा हिमालयी क्षेत्र, देखें तस्वीरें...
इंसानी गतिविधियां कम होने से हिमालयी क्षेत्र पुराने स्वरूप में लौटने लगा है। जो वन्य जीव और फूल कम दिखते थे वह निचले क्षेत्रों में भी आसानी से नजर आ रहे हैं। हिमालयी क्षेत्रों में कस्तूरी मृग, थार, घुरड़ सहित अन्य जीवों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। जबकि कस्तूरी कमल और फेन कमल जो बहुत कम दिखते थे वह भी जगह-जगह खिले हुए हैं। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed