फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Pushkar singh dhami Nainital Visit, went naina devi temple

उत्तराखंड चुनाव 2022: मुख्यमंत्री ने नैना देवी मंदिर में की पूजा, नए भू-कानून के संबंध में कही ये बात

Thu, 09 Sep 2021 03:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 09 Sep 2021 03:47 PM IST
सार

 CM Pushkar singh dhami Nainital Visit : मुख्यमंत्री धामी ने कहा की उत्तराखंड में नए भू-कानून की मांग को लेकर समिति गठित की है समिति की रिपोर्ट आते ही सरकार जनहित में फैसला लेगी। कहा कि कोरोना के कारण पिछले डेढ़ साल में व्यवसायिक और अन्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। उसकी भरपाई के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Pushkar singh dhami Nainital Visit, went naina devi temple
नैना देवी मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार की सुबह नैनीताल स्थित मां नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कार से हल्द्वानी ओर की रवाना हो गए। नैनीताल में घना कोहरा लगा होने और मौसम की खराबी के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।

विज्ञापन


सरकार जनहित में फैसला लेगी
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा की उत्तराखंड में नए भू-कानून की मांग को लेकर सरकार ने समिति गठित की है समिति की रिपोर्ट आते ही सरकार जनहित में फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण पिछले डेढ़ साल में समस्त व्यवसायिक और अन्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। सरकार उसकी भरपाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: नैनीताल पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के साथ की कई घोषणाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भूस्खलन कैसे रोका जा सकता है, इस बारे में भी सरकार कार्य करेगी
चार धाम यात्रा को लेकर कोर्ट में याचिका के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में हर पहलू पर विचार किया जा रहा है। लगातार बढ़ती भूस्खलन की घटनाओं पर रोक लगाने पर मुख्यमंत्री का कहना था कि इस संबंध सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, यदि कहीं विस्थापन की स्थिति है तो वहां से लोगों को विस्थापित कराया जाएगा। जहां-जहां भूस्खलन हो रहा है उसका सर्वे कराकर भूस्खलन को कैसे रोका जा सकता है, इस बारे में भी सरकार कार्य करेगी।


रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज को खेल विश्वविद्यालय बनाएंगे : धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार देहरादून के रायपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज को खेल विश्वविद्यालय बनाने पर विचार करेगी। मुख्यमंत्री ‘सूर्य नमस्कार देवभूमि परंपरा का अद्भुत उपहार’ विषय पर आयोजित वेबिनार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। नवयोग सेवा समिति, सीसीआरवाईएन, केंद्रीय आयुष मंत्रालय तथा उत्तराखंड मुक्त विवि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वेबिनार में मुख्यमंत्री ने सूर्य नमस्कार की खूबियां बताईं।


उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव की उपासना करने से व्यक्ति का शरीर निरोगी रहता है। प्रधानमंत्री मोदी भी स्वयं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए ध्यान और योग का सहारा लेते हैं। उनका सबसे पसंदीदा आसन सूर्य नमस्कार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने योग के साथ ही खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश में आठ वर्ष से 14 वर्ष तक की आयु के 50-50 बालक बालिकाओं को उनकी खेल प्रतिभा के अनुसार चिन्हित कर उन्हें प्रति वर्ष मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता बढ़ाया जाएगा। महिला खिलाड़ियों के खेल कौशल विकास के लिए ऊधमसिंह नगर में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से अंतरराष्ट्रीय राम कथा वाचक परम पूज्य अतुल कृष्ण भारद्वाज, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेश कुमार पांडेय, कुलपति, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय प्रो. ओम प्रकाश नेगी, प्रो. महेश प्रसाद सिलोड़ी, डा. भानु जोशी, योगी मोहन भण्डारी, डा. विक्रम सिंह, नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के संरक्षक डॉ. देवी दत्त जोशी एवं डॉ. नवदीप जोशी उपस्थित थे।
 

टनकपुर: वेबिनार में सीएम पुष्कर धामी ने किया सूर्य नमस्कार

आयुष मंत्रालय, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) और स्थानीय नवयोग सूर्योदय सेवा समिति की ओर से बुधवार सुबह सूर्य नमस्कार देवभूमि परंपरा का अद्भुत उपहार विषय पर ऑनलाइन वेबिनार किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रतिभाग कर सूर्य नमस्कार किया। 


सीएम धामी ने कहा कि स्वयं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ध्यान और योग करते हैं। सूर्य नमस्कार उनका पसंदीदा आसन है। कोरोना काल में लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए नवयोग सूर्योदय समिति के डॉ. नवदीप जोशी 250 से अधिक ऑनलाइन सेमिनार और कार्यशालाएं कर चुके हैं।

 

बुधवार को आयोजित वेबिनार में चीन के प्रवासी योगी मोहन भंडारी, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. रमेश कुमार पांडेय, यूओयू के कुलपति प्रो. ओमप्रकाश नेगी, प्रो. महेश प्रसाद सिलोड़ी, डॉ. भानु जोशी, नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के संरक्षक डॉ. देवी दत्त जोशी, डॉ. राघवेंद्र राव, आयुष मंत्रालय के डॉ. विक्रम सिंह, हर्ष शुक्ला, रितेश दुबे आदि लोगों ने सूर्य नमस्कार में प्रतिभाग किया। 

रुड़की: कल आएंगे सीएम, तैयारियों में जुटे भाजपाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों ने जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही मुख्यमंत्री को कई प्रस्ताव सौंपने के लिए पूरी योजना भी बना ली है। वहीं, विधायक ने कार्यक्रम स्थल नेहरू स्टेडियम में चल रही तैयारियों का जायजा लिया।


बुधवार को एक होटल में आयोजित बैठक में विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि दस सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही कई योजनाओं की घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

 

इस दौरान रुड़की को जिला बनाने समेत कई प्रस्ताव उनके समक्ष रखे जाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, जिला महामंत्री आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, प्रवीण सिंधु, जिला उपाध्यक्ष अमन त्यागी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन चौधरी मौजूद रहे। उधर, विधायक प्रदीप बत्रा ने कार्यक्रम स्थल नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed