{"_id":"6139ac0431b3222f1e1a5724","slug":"uttarakhand-news-bageshwar-dm-banned-jeans-and-t-shirt-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: इस जिले के डीएम ने राजकीय कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: इस जिले के डीएम ने राजकीय कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर लगाया प्रतिबंध
Thu, 09 Sep 2021 12:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:47 PM IST
सार
जिला मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने कहा है कि जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी ड्रेस कोड का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। अधिकतर लोग जींस, टी-शर्ट में अपने उच्च अधिकारियों के समक्ष बैठकों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय कर्मचारी होने के नाते यह शोभा नहीं देता है।
विज्ञापन
जींस
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
बागेश्वर के जिला मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने राजकीय कर्मचारियों के जींस, टी-शर्ट पहनकर कार्यालय आने पर सख्त नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उचित ड्रेस कोड में कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं। जींस, टी-शर्ट पहनकर कार्यालय आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Uttarkhand | All district officials, employees must follow the dress code in office and not wear jeans, t-shirts during meetings with higher officials; due compliance of the order should be ensured or else necessary action will be taken against them: Vineet Kumar, DM, Bageshwar pic.twitter.com/vBllaDcEsP
— ANI (@ANI) September 9, 2021विज्ञापन
'अधिकारी और कर्मचारी ड्रेस कोड का अनुपालन नहीं कर रहे'
जिला मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने कहा है कि जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी ड्रेस कोड का अनुपालन नहीं कर रहे हैं। अधिकतर लोग जींस, टी-शर्ट में अपने उच्च अधिकारियों के समक्ष बैठकों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय कर्मचारी होने के नाते यह शोभा नहीं देता है।
विज्ञापन
'कार्यालय प्रबंधन की छवि खराब हो रही'
इससे कार्यालय प्रबंधन की छवि खराब हो रही है। समाज में इसका गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने जिले के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय अवधि के दौरान पूर्ण गणवेश में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आदेश का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।